फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: गोरखपुर ही नहीं पाकिस्तान में भी है 'गोरखनाथ मंदिर', जानिए 64 साल क्यों बंद था ये मंदिर

Sat, 12 Jun 2021 07:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Temple In Pakistan special history Know why temple closed of 64 years
बाएं गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर, दाएं पाकिस्तान का गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के बारे में तो आप सभी अच्छी तरह से जानते होंगे। यह भी हो सकता है कि इनका दर्शन करने का सौभाग्य भी आपको मिला हो, लेकिन क्या आपने कभी पाकिस्तान के गोरखनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं? 


जी हां, पाकिस्तान के पेशावर शहर के गोरखत्री क्षेत्र में गुरु गोरखनाथ का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1851 में किया गया था, लेकिन जिस वर्ष देश को आजादी मिली थी, उसी वर्ष 1947 में बंटवारे के बाद से ही मंदिर को बंद कर दिया गया था। हालांकि इस मंदिर के व्यवस्थापक की पुत्री फूलवती के द्वारा पेशावर हाईकोर्ट में अपील के बाद इसे 2011 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। तकरीबन छह दशक बाद इस मंदिर में दीपावली के मौके पर खुलने से वहां के हिंदुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर जश्न मनाया था। 
Gorakhnath Temple In Pakistan special history Know why temple closed of 64 years
गोरखनाथ मंदिर: पाकिस्तान का गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
अब इस मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। गोरखनाथ या गोरक्षनाथ महाराज प्रथम शताब्दी के पूर्व नाथ योगी थे। 
Gorakhnath Temple In Pakistan special history Know why temple closed of 64 years
गोरखनाथ मंदिर: पाकिस्तान का गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
गुरु गोरखनाथ ने पूरे भारत का भ्रमण किया और अनेक ग्रंथों की रचना की। गोरखनाथ का मंदिर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित है। गोरखनाथ के नाम पर इस जिले का नाम गोरखपुर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhnath Temple In Pakistan special history Know why temple closed of 64 years
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला विश्व भर में प्रसिद्ध है। मकर संक्रान्ति के अवसर पर यहां एक महिने तक चलने वाला विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन
Gorakhnath Temple In Pakistan special history Know why temple closed of 64 years
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यहां पहली खिचड़ी नेपाल के राजा चढ़ाते हैं। इस मेले में शामिल होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed