फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ खिचड़ी मेला: धूप खिली तो खिले चेहरे, देखें कैसे मेले का लुत्फ उठा रहे लोग

Tue, 19 Jan 2021 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Gorakhnath mela latest photo in gorakhpur
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में मंगलवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। श्रद्धालु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजनाथ एवं अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर मेले का लुत्फ उठाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

Gorakhnath mela latest photo in gorakhpur
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार रात से ही शहर में छाया घना कोहरा मंगलवार दोपहर तक जारी रहा, फिर गुनगुनी धूप निकली। सुबह कोहरा होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम थी लेकिन एक बजे के बाद जैसे ही धूप दिखने लगी तो लोगों ने गोरखनाथ मंदिर का रुख किया। लोगों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से बाबा गोरखनाथ का पूजन-अर्चन कर खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद मेला मैदान में पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया।
Gorakhnath mela latest photo in gorakhpur
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
मेले में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेले में अधिकतर दुकानें या तो घर-गृहस्थी के सामान की है या फिर श्रृंगार की। हर किसी के बजट के हिसाब से सामान मौजूद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhnath mela latest photo in gorakhpur
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

दुकानदार अजय ने बताया कि हर प्रकार के किचन के सामान की खरीदारी महिलाएं कर रही हैं। दुकान पर 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का सामान मौजूद है।

 

विज्ञापन
Gorakhnath mela latest photo in gorakhpur
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

लोग खूब ले रहे हैं सेल्फी
मेले में बिताए हर एक पल को लोग अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लेना चाह रहे हैं। ऐसे में चाहे झूले हों या भीम सरोवर का किनारा, बड़ी संख्या में लोग अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो स्टूडियो भी हैं जहां लोग पहुंचकर फोटो खिंचाकर मेले की याद को अपने साथ ले जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed