{"_id":"60a0a3378ebc3e477746882a","slug":"four-black-fungus-patients-found-in-three-hospitals-including-medical-college-and-panacea-at-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: गोरखपुर में बढ़ता जा रहा है संक्रमण, पहली बार सरकारी अस्पताल में मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: गोरखपुर में बढ़ता जा रहा है संक्रमण, पहली बार सरकारी अस्पताल में मिले मरीज
Sun, 16 May 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 May 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अभी तक इस बीमारी के मरीज निजी अस्पतालों में ही मिले थे लेकिन शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती दो मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। दोनों मरीजों का पहले से कोविड का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक संकेत मिलने के बाद बीआरडी के डॉक्टरों की टीम ने दोनों मरीजों में फंगस का इलाज शुरू कर दिया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे मरीज
शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लैक फंगस के मामले बढ़े हैं। गोरखपुर व बस्ती मंडल के अलावा बिहार तक के मरीज ओपीडी में इलाज कराने आते हैं। इस सप्ताह अब तक कुल 20 मामलों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। संक्रमण आंखों तक पहुंच गया। ऐसे में संक्रमितों की आंखों को निकालना भी पड़ेगा।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
टेली कंसल्टेंसी में भी मिल रहे मरीज
बीआरडी के टेली कंसल्टेंसी में भी ब्लैक फंगस के मरीज परामर्श ले रहे हैं। बीते दो दिन में ईएनटी की टेली कंसल्टेंसी में दो मरीजों में ब्लैक फंगस जैसै लक्षण मिले। दोनों संक्रमित थे। वह मुंबई से लौटे हैं।
बीआरडी के टेली कंसल्टेंसी में भी ब्लैक फंगस के मरीज परामर्श ले रहे हैं। बीते दो दिन में ईएनटी की टेली कंसल्टेंसी में दो मरीजों में ब्लैक फंगस जैसै लक्षण मिले। दोनों संक्रमित थे। वह मुंबई से लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
शासन ने जारी की एडवाजरी
ब्लैक फंगस को लेकर शासन भी हरकत में आ गया है। शासन ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठकर इसकी समीक्षा की। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि इस बीमारी के इलाज के इंतजाम किए जा रहे हैं। ऑनलाइन इलाज के लिए भी इंतजाम किए जा चुके हैं।

- फोटो : iStock
स्टेरायड से कम हो जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष शकर ने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस डायबिटीज मरीजों में होने वाली फंगल की बीमारी है। यह मरीजों को कोविड इलाज के दौरान दी जाने वाली स्टेरायड के कारण होती है। स्टेरायड के लंबे समय तक दिए जाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे फंगल इंफेक्शन होता है। म्यूकोरमाइकोसिस से नाक और आंख के आस पास की नसों पर असर पड़ती है।