फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बाढ़ का खतरा: रोहिन के खतरे का निशान पार करते ही कई गांवों का आवागमन अवरुद्ध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Fri, 23 Jul 2021 01:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Flood in Gorakhpur update Traffic of many villages blocked soon as Rohin river crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़ का खतरा। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में दो दिन तक हुई बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर दिखाने लगा है। जनपद में बहने वाली रोहिन नदी एक बार फिर खतरे का निशान पार कर गई। वह खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बहने लगी है। वहीं घाघरा नदी खतरे के निशान से मात्र तीन सेंमी नीचे बह रही है। राप्ती स्थिर है। प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलदारों को कहा गया है कि जहां भी जरूरत पड़े नाव लगा लें।

केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक घाघरा नदी अयोध्या में खतरे के निशान से तीन सेंमी नीचे बह रही है। जबकि राप्ती नदी बर्डघाट में खतरे के निशान से 37 नीचे बह रही है, राहत की बात यह है कि राप्ती का जलस्तर गुरुवार की शाम को स्थिर हो गया था। वहीं गोर्रा नदी पीड़रा घाट मे बढ़ रही है पर खतरे के निशान से काफी नीचे है।
Flood in Gorakhpur update Traffic of many villages blocked soon as Rohin river crossed danger mark
नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
रोहिन नदी जब खतरे के निशान से ऊपर होती है तो जंगल कौड़िया ब्लाक के दर्जनों गांव पानी से घिर जाते हैं। कुछ रोज पहले रोहिन खतरे का निशान पार की थी, तब कई गांवों में नाव लगाई गई थी।  
Flood in Gorakhpur update Traffic of many villages blocked soon as Rohin river crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़ का खतरा। - फोटो : अमर उजाला।
आपदा कार्यालय के मुताबिक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि जहां भी जरूरत पडे वहां पर नाव की व्यवस्था कर नाव लगा लें। अभी फिलहाल कैंपियरगंज तहसील में रोहिन की वजह से कुछ गांवों का आवागमन बाधित हो सकता है। ऐसे आधा दर्जन गांवों में चंद रोज पहले रोहिन के खतरे का निशान पार करने पर नाव को लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Gorakhpur update Traffic of many villages blocked soon as Rohin river crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़ का खतरा। - फोटो : अमर उजाला।
घाघरा यदि खतरे का निशान पार करेगी तो बड़हलगंज और गोला क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित होंगे। बड़हलगंज का कछारांचल एरिया के दजनों गांव का आवागमन बाधित होता है। घाघरा का पानी जब तरैना नाला में से होकर गनगरी नाले में पहुचता है तो देवरिया को जोड़ने वाला असवनपार-साऊखोर मार्ग बाधित हो जाता है। ऐसे में बाढ़ की आशंका में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Flood in Gorakhpur update Traffic of many villages blocked soon as Rohin river crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़ का खतरा। - फोटो : अमर उजाला।
खतरे का मतलब अलर्ट हो जाइये
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि लाल निशान का मतलब अलर्ट हो जाइये। जब नदी खतरे का निशान पार करती है तो विभाग पूरी तरह से सजग हो जाता है कि खतरा हो सकता है। अभी सभी बांध सुरक्षित हैं। निगरानी बढ़ा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed