{"_id":"611b3d3b328b2252627f8aed","slug":"flood-in-gorakhpur-rohin-river-1-11-meters-above-danger-mark-and-rapti-ghaghra-crossed-danger-mark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बाढ़ का संकट: रोहिन नदी खतरे के निशान से 1.11 मीटर ऊपर, राप्ती-घाघरा ने भी डराया, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बाढ़ का संकट: रोहिन नदी खतरे के निशान से 1.11 मीटर ऊपर, राप्ती-घाघरा ने भी डराया, देखें तस्वीरें
Tue, 17 Aug 2021 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : राजेश कुमार।
नेपाल के पहाड़ी इलाकों और पूर्वांचल के मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से गोरखपुर में बाढ़ का संकट गहरा गया है। रोहिन नदी खतरे के निशान से एक मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। राप्ती, घाघरा और गोर्रा नदी भी खतरे का निशान पार कर चुकी हैं। बहरामपुर सहित 13 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। बहरामपुर में नाव के सहारे आना-जाना हो रहा है। प्रशासन की तरफ से सात गांवों में नदी का पानी भरने की बात कही गई है। हालांकि आंकड़े ज्यादा हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक नदियों के जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। यह संकेत खतरनाक हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए गांवों में नावें लगाई गई हैं।
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : राजेश कुमार।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राप्ती नदी का पानी हिंगुहार, लखनौरी लखनौरा, खोइया पट्टी , बैरिया खास, सहित अन्य कई गांवों में घुस गया है। लखनौरी -लखनौरा, खोइया पट्टी मार्ग पर भी बाढ़ के पानी से घिर गया है। इससे आवागमन बाधित है। घाघरा नदी खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है। राहत की बात है कि घाघरा शाम को स्थिर हो गई थी। गोर्रा नदी भी खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। अगर जलस्तर कम नहीं हुआ तो बाढ़ का खतरा बढ़ेगा। पानी अभी खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे बह रही है।
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : राजेश कुमार।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड 2 रूपेश कुमार खरे ने बताया कि घाघरा और राप्ती नदी के खतरा के निशान पार करने से स्थिति गंभीर है। अभी कहीं से कटान की सूचना नहीं है। कुछ बंधों पर पानी का दबाव है। रेत की बोरी डाली जा रही है। कई स्थानों पर झांवा भरी बोरी डालकर पानी के दबाव को कम किया जा रहा है। तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है। कहीं कोई खतरे की बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : राजेश कुमार।
नदियों का जलस्तर
नदी जलस्तर (देरशाम तक) खतरे का निशान (मीटर में)
घाघरा (अयोध्या में) 92.800 92.730
राप्ती (बर्डघाट) 75.020 74.980
रोहिन (तिरमुहानी) 83.550 82.440
गोर्रा (पिड़रा) 70.00 70.500

13 गांव बाढ़ से प्रभावित, राशन किट का वितरण शुरू
प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से सोमवार को 13 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में नावें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त सहजनवां व सदर तहसील में 655 राशन किट का वितरित किया गया है। कैंपियरगंज तहसील में 500 किट राशन बांटा गया है। कैंपियरगंज तहसील के गांव बरगदही, मछलीगांव, भौराबारी, चंदीपुर, बुढ़ौली, अलगटपुर, सदर तहसील के गांव शिवरिया, चकचोहरा, विडार और सहजनवां, तहसील के गांव बनौड़, भुवाशहीद, गहीरा, सुथनी में बाढ़ का पानी पहुंचा है। इन गांवों में सात नावें राहत-बचाव कार्य में लगाई गई हैं। प्रशासन की सूची में गोला तहसील के गांव नही हैं। जबकि वहां पर भी कई गांव पानी से घिरे हैं।