उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है लार थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के सामने दोस्तों के साथ बोलेरो से स्टंटबाजी के दौरान यह हादसा हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
तस्वीरें: दोस्तों को स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, एक गलती ने ले ली पांच की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टंटबाजी के दौरान अनियंत्रित हुई बोलेरो की चपेट में आए पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों व रिश्तेदारों का पीड़ितों के घर आना-जाना शुरू हो गया है। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। मृतकों के गांव में चूल्हे भी नहीं जले हैं। हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो रहा है।
ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के सामने लार सलेमपुर मार्ग पर रावतपार अमेठिया निवासी राजन सिंह (30), प्रमोद यादव निवासी ककरौली सहित दो अज्ञात दोस्त पुल पर बैठकर बोलेरो से सलेमपुर की तरफ गए दोस्तों के आने का इंतजार कर रहे थे।
कुछ ही देर में बोलेरो से पहुंचे प्रिंस तिवारी निवासी सहजनवां, गोरखपुर व बोलेरो में सवार एक दोस्त स्टंट दिखाते हुए, गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। दोस्तों के समीप बोलेरो को खड़ा करना चाहा लेकिन गाड़ी चला रहे प्रिंस का पैर, ब्रेक की जगह स्लेटर पर चला गया। जिससे पुल पर बैठे दोस्तों को बोलेरो ने चेपेट में ले लिया। इसमें मौके पर ही चालक प्रिंस तिवारी, राजन सिंह, प्रमोद यादव व दो अज्ञात युवकों की मौत हो गई।
बहन को छोड़ने गया था ससुराल
बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रमोद अपनी बहन इंदू के घर गया था। उसकी बहन कई दिनों से बीमार थी, प्रमोद ने उसे डॉक्टर को दिखाकर ससुराल छोड़ा और घर के लिए निकल गया। अभी वह रास्ते में ही था कि उसके दोस्तों ने बुला लिया। पत्नी सुमन ने भी फोन कर जल्दी घर आने की बात कही तो थोड़ी देर बाद पहुंचने की बात कही। इसके बाद रात 11 बजे मौत की खबर पत्नी को मिली।