फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर लॉकडाउन: दुकानें-बाजार बंद, दवा-सब्जी खरीदने के लिए सड़कों पर चहल-पहल

Wed, 05 May 2021 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 May 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
five day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में लॉकडाउन के पांचवे दिन गली-मोहल्ले की किराना की दुकानें खुलने के साथ ही सब्जी के ठेले भी लगने की वजह से चार दिनों से लॉकडाउन में रह रहे लोगों ने बुधवार को काफी राहत महसूस की। जरूरी सामान की खरीदारी व सरकारी दफ्तर खुले होने की वजह से शहर की कुछ सड़कों बेतियाहाता, गोलघर, मोहद्दीपुर, असुरन, टाउनहाल और बैंक रोड पर रोज की तुलना में थोड़ी चहल-पहल बनी रही।


 

five day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

वहीं दवा की थोक मंडी भालोटिया व बेतियाहाता की तकरीबन सभी फुटकर दुकानों पर पूरे दिन भीड़ रही। भालोटिया में माल लेकर पहुंचे ट्रकों की वजह से टाउनहाल रोड पर दो-तीन बार जाम भी लगा।

 

five day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही, मगर किसी को बहुत रोका-टोका नहीं। हालांकि, सड़कों पर भी जरूरतमंद ही निकले। ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। मोहल्ले की किराना दुकानें सुबह ही खुल गईं और शाम सात बजे के करीब बंद हुईं। जगह-जगह ठेले पर सब्जियां बिकती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
five day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के पास की सब्जी मंडी में थोड़ी भीड़ रही। दूध की दुकानें भी खुली रहीं। दूधियों के भी आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा। उधर जिला पंचायत सदस्य के प्रमाण पत्र लेने के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। महेवा सब्जी मंडी में भी थोड़ी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
five day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
प्राइवेट दफ्तर बंद रहे। सरकारी दफ्तर खुले तो, मगर कर्मचारियों की संख्या बहुत कम रही। बाहर से वहां कोई पहुंचा भी नहीं। लॉकडाउन छह मई की सुबह सात बजे खत्म होगा। उधर गांवों में लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए बुधवार से अभियान शुरू होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed