विभिन्न प्रांतों में फंसे 17940 अप्रवासी श्रमिकों को लेकर रविवार की दोपहर से रात 10 बजे तक 15 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों को तीन प्लेटफार्म एक, दो व नौ पर लिया गया। अहमदाबाद, राजकोट, मुंबई, दिल्ली, बांद्रा, सूरत, मेहसाना, पुणे और झांसी से आए सभी श्रमिकों और उनके घरवालों को थर्मल स्कैनिंग के बाद बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जांच के दौरान सभी यात्री सामान्य मिले।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे स्टेशन पर सुबह छह बजे से ही ट्रेनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अहमदाबाद, बांद्रा, महेसना, मोहाली, सीएसटी मुंबई, नवसाड़ी गुजरात तथा सूरत से 17940 यात्री स्टेशन पर आए। यहां आने के बाद सभी यात्रियों को टीटीई, जीआरपी और आरपीएफ ने सर्किल में खड़ा कर थर्मल स्कैनिंग की।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
कैब-वे पर जीआरपी एसओ आनंद सिंह ने ट्रेन के आने के पहले सभी सिपाहियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उधर, कैब-वे पर खड़ी बसों में रोजाना की तरह 25 से 30 लोगों को बैठाकर भेजा गया।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सभी यात्रियों को करवाया गया भोजन
सभी यात्रियों के लिए एसपी जीआरपी पुष्पाजंलि ने भोजन के पैकेट का प्रबंध कराया। इसके साथ ही एसपी के निर्देश पर भूजे का पैकेट, एक छोटा पैकेट बिस्किट और एक साबुन भी दिया गया।
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
भीड़ जुटी तो टूटा सोशल डिस्टेंसिंग
प्लेटफॉर्म दो के सामने परिसर में कुछ समय के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो पाया। एसी लाउंज की तरफ के गेट को खोला गया था और बसें भी वहीं लगाई गई थी। जगह कम होने के चलते यात्री सामान लेकर जुट गए और भीड़ लग गई। बाद में पुलिस ने सभी को एक-एक करके बसों में चढ़वाया।