{"_id":"6ad92f9d7902a86f7f05eaa2","slug":"a-state-level-kabaddi-tournament-will-be-held-in-moradabad-starting-today-and-continuing-until-october-24-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1493218-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कबड्डी में गोरखपुर का दम, मंडलीय ट्रायल में बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कबड्डी में गोरखपुर का दम, मंडलीय ट्रायल में बना विजेता
Thu, 22 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
- मुरादाबाद में आज से 24 अक्तूबर तक होगी प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
गोरखपुर। मंडलीय कबड्डी चयन ट्रायल में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार को स्पोर्टशाला में आयोजित ट्रायल के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने देवरिया की टीम को हराकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
अब गोरखपुर की टीम मुरादाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। ट्रायल में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला महराजगंज और देवरिया के बीच हुआ, जिसमें देवरिया की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में गोरखपुर ने देवरिया को हराया। तीसरे मुकाबले में देवरिया ने कुशीनगर को शिकस्त दी।
इसके बाद फाइनल में गोरखपुर और देवरिया की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में गोरखपुर ने जीत दर्ज कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अक्तूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मुरादाबाद में किया जाएगा। इसमें गोरखपुर की टीम मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।