{"_id":"6ad92f963b0215cc880946ac","slug":"22-agriculture-students-from-mguj-to-learn-the-nuances-of-rice-research-at-irri-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1493022-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजीयूजी के 22 कृषि विद्यार्थी ईरी में सीखेंगे चावल अनुसंधान की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजीयूजी के 22 कृषि विद्यार्थी ईरी में सीखेंगे चावल अनुसंधान की बारीकियां
Thu, 22 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के बीएससी एजी ऑनर्स के 22 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र, वाराणसी में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे विद्यार्थियों को चावल अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे ने बताया कि ईरी चावल अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में शामिल है। यहां चावल के मूल्य संवर्धन, जलवायु-अनुकूल और पोषण-समृद्ध किस्मों के विकास के लिए अनुसंधान किया जाता है। विद्यार्थियों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और कृषि संकाय के समस्त प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।