फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन देशी-विदेशी डॉग्स ने मैदान पर बिखेरा जलवा, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे खुश

Tue, 12 Jan 2021 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Dog show in gorakhpur Mahotsav 2021 latest photos
डॉग शो। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव के पहले दिन दमदार मसल्स, मजबूत छाती, तेज नजरें, नुकीले दांत व हर आहट पर चौकन्ना दिखने वाले स्वान डॉग शो में दिखाई दिए। बता दें कि इस बार गोरखपुर महोत्सव दो दिन चलेगा। पहले ही दिन डॉग शो ने लोगों का दिल जीत लिया।

Dog show in gorakhpur Mahotsav 2021 latest photos
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

इस प्रतियोगिता में डॉगी अपने मालिकों के साथ ग्राउंड में पहुंचे। इसमें पामेरियन, लैब्राडोर, स्पिट्ज व अफगान हाउंउ जैसे स्वान दिखाई दिए।

 

Dog show in gorakhpur Mahotsav 2021 latest photos
डॉग शो। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

कार्यक्रम के जजों ने डाग्स को उनके चलने के अंदाज, नजरें, व हड्डियों की आंतरिक संरचना के आधार पर परखा। इतना ही नहीं चलते व दौड़ते समय ग्राउंड कवरेज, एनाटॉमी, नेक कैरिएज, हेड, टेल, मसल्स व जांघों का घुमाव, छाती की बनावट, कलाइयों की मजबूती को भी परखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dog show in gorakhpur Mahotsav 2021 latest photos
डॉग शो। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

डॉग शो में सबसे ज्यादा जर्मन शेफर्ड नजर आए। शो क्वालिटी की नस्ल का जर्मन शेफर्ड सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा लेब्रा से लेकर बीगल, सेंट बर्नार्ड, अफगान हाउंड, हस्की, विभिन्न नस्लों के पूडल, डैश हाउंड, अमेरिकन कॉकर स्पेनियल, ग्रेट डेन आदि ने भी सभी को अपनी अदाओं से रोमांचित किया।
 

विज्ञापन
Dog show in gorakhpur Mahotsav 2021 latest photos
डॉग शो। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर महोत्सव का डॉग शो केसीआई के ही पैटर्न पर किया गया। एग्जिबिट नंबर के आधार पर डॉगी ने ग्राउंड पर अपने मालिक के निर्देशन में चहलकदमी की और अपनी चाल ढाल का प्रदर्शन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed