फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: सोशल मीडिया नहीं डॉक्टरों के परामर्श से ले दवाएं, वरना हो सकता है नुकसान

Fri, 30 Apr 2021 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Apr 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Do not take medicines in consultation with doctors
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण काल के दौर में यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय कोरोना के लक्षणों पर उपचार के कई नुस्खे और दवाइयां वायरल हो रहीं हैं। अंग्रेजी के अलावा होम्योपैथिक दवाएं वायरल कर उसके इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टर के परामर्श इन दवाओं का सेवन खतरनाक हो सकता है।



 

Do not take medicines in consultation with doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फेसबुक पर तो बहुत सारे लोग दवाओं और कंपनी का नाम वायरल कर उसके इस्तेमाल से फौरन ठीक होने का दावा भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग देसी नुस्खों में फिटकारी का पानी पीने, लौंग व तुलसी पत्ता को उबालकर पीने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग कपूर, लौंग व अजवाइन का मिश्रण नाक में डालने से जुकाम ठीक होने की बात शेयर कर रहे हैं।


 

Do not take medicines in consultation with doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं किसी ने अक्टेमरा नामक इंजेक्शन को कारगर बताया है तो किसी ने अमृतशक्ति दवा को रामबाण बताया है। ऑक्सीजन स्तर गिरने पर होम्योपैथिक दवा एस्पीडोस्परमा क्यू 20 की सलाह दी गई है। हैरान करने वाली बात ये कि सारे सुझाव आम लोगों के हैं, किसी एक्सपर्ट के सुझाव नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not take medicines in consultation with doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक्सपर्ट की राय
शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. धीरज सिंघानिया कहते हैं कि इस समय कोरोना के लक्षण की तरह टायफायड, वायरल आदि की भी बीमारियां भी हैं। ऐसे में बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाएं लेना खतरनाक हो सकता है। बहुत सारी दवाएं सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, लेकिन मरीज को क्या दिक्कत है, यह जाने बिना एक ही दवा सभी को नहीं दी जा सकती है।

 

विज्ञापन
Do not take medicines in consultation with doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. रूप कुमार बनर्जी कहते हैं कि सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर ढेरों दवाएं लोग वायरल कर रहे हैं। लेकिन, होम्योपैथिक दवाएं केवल प्रशिक्षित चिकित्सकों की सलाह से ही लेने की जरूरत है। होम्योपैथी में हर व्यक्ति के लक्षणों के आधार पर चिकित्सक द्वारा रोगी की उम्र, रोग की दशा व गंभीरता, जांच आदि को दृष्टिगत रखते हुए अलग-अलग औषधि व उसकी खुराक निर्धारित की जाती है। इसलिए होम्योपैथी में सबके लिए एक ही स्वास्थ्य समस्या के लिए एक ही सामान्य औषधि देना संभव नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed