{"_id":"5eba87b08ebc3e908a717ab4","slug":"traffic-jam-on-road-after-open-shop-during-lockdown-3-0-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"lockdown 3.0: समाज पर खतरा बन सड़क पर बेवजह निकल रहे हैं लोग, लॉकडाउन में भी लग जा रहा जाम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
lockdown 3.0: समाज पर खतरा बन सड़क पर बेवजह निकल रहे हैं लोग, लॉकडाउन में भी लग जा रहा जाम, तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिला प्रशासन की तरफ से दी गई छूट के एक साप्ताह बाद शहर के विभिन्न इलाकों में खुल रही दुकानों-प्रतिष्ठानों पर अब भी सन्नाटा है लेकिन सड़कों पर हर दिन भीड़ बढ़ती ही जा रही है। कुछ सड़कों पर तो पहले जैसा सोमवारी जाम का नजारा दिखा।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। उन्हें गुजारने में कहीं यातायात सिपाही तो कहीं पुलिस वाले हांफते नजर आए। इस दौरान कोई न तो सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता कर रहा है न ही संक्रमण के खतरे की।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
छूट वाली दुकान-प्रतिष्ठानों के भी खुलने का समय सुबह 10 से शाम पांच है और सरकारी दफ्तर भी इसी समय खुलते हैं। ऐसे में सोमवार की सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.30 बजे तक रह-रहकर गोलघर काली मंदिर, गोलघर, मोहद्दीपुर, रूस्तमपुर, बेतियाहाता, अंबेडकर चौक, टीपी नगर आदि सड़कों पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
यही हाल शाम को भी कुछ सड़कों का रहा। जाम की एक बड़ी वजह सड़कों पर लगी बैरिकेडिंग भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से ज्यादातर जगहों पर एक तरफ की सड़क को बैरिकेड कर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
तमाम लोग बिना वजह भी मोटरबाइक, कार लेकर सड़कों पर उतर जा रहे हैं। दुकान-प्रतिष्ठान खुलने की छूट होने की वजह से पुलिस दिन में सख्ती नहीं करती इसलिए लोगों के हौसले भी बढ़े हैं। शाम 5 से 5.30 के बाद जैसे ही पुलिस सख्ती शुरू करती सड़कों पर फिर सन्नाटा पसर जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।