{"_id":"5fc74e638ebc3e9bca1b0e72","slug":"dm-amit-kishore-arrived-wedding-of-bsf-martyr-jawan-daughter-shivani-blessed-in-deoria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दिवंगत बीएसएफ जवान की बेटी की शादी में पहुंचे डीएम, आशीर्वाद पाकर भावुक हुई बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दिवंगत बीएसएफ जवान की बेटी की शादी में पहुंचे डीएम, आशीर्वाद पाकर भावुक हुई बिटिया
Wed, 02 Dec 2020 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अमित किशोर ने बीएसएफ के शहीद जवान अजय कुमार की पुत्री शिवानी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। डीएम के इस कार्य से बीएसएफ जवान के परिवार के सदस्य खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित शंकर नगर किला चौराहा निवासी अजय कुमार रावत बीएसएफ के जवान थे। 25 अगस्त 2018 को जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान वह दिवंगत हो गए। अंतिम संस्कार में डीएम अमित किशोर शामिल हुए थे। दो वर्ष का समय गुजरा और बीएसएफ जवान की इकलौती पुत्री शिवानी का विवाह बिहार के हथुआ में राजन से तय हुआ।
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
शादी की तिथि एक दिसंबर निर्धारित की गई। दिवंगत जवान के पुत्र अविलास, बीएसएफ जवान अश्वनी कुमार, छोटे बेटे हर्ष, भाई विनय कुमार रावत की ओर से जिलाधिकारी को निमंत्रण दिया गया। वहीं बेटी शिवानी ने डीएम को पत्र देकर कन्यादान करने की इच्छा जताई। डीएम ने निमंत्रण को स्वीकार किया। मंगलवार को बरात पहुंची, जिसमें डीएम अपनी पत्नी प्रतिभा किशोर के साथ शामिल हुए। शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। रात करीब 11 बजे वरमाला होने के बाद डीएम अमित किशोर व उनकी पत्नी प्रतिभा ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
दिवंगत जवान अजय कुमार रावत की इकलौती पुत्री शिवानी को डीएम ने आशीर्वाद दिया तो वह भावुक हो गई। उसने बताया कि डीएम को पत्र लिखकर शादी में कन्यादान करने की इच्छा जताई थी। कहा कि शादी में डीएम अमित किशोर के पहुंचने पर बहुत अच्छा लगा वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
डीएम ने उपहार देकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने कहा कि दिवंगत जवान की पुत्री शिवानी की इच्छा थी कि शादी में शामिल हों, जिसे मैंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि सेना व पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारी व जवान तथा दिवंगत व शहीद जवान के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएम व प्रशासन की होती है। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करना भी हमारा कर्तव्य है। शिवानी की इच्छा पर उसकी शादी में शामिल होकर मैंने अपना फर्ज निभाया है।