फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special: एक लाख दीपों से जगमगाया नौकायन, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Wed, 03 Nov 2021 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Nov 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Deepotsav celebrated by lighting one lakh diyas at Ramgarh Tal Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
पर्यटन के बड़े केंद्र के तौर पर विकसित रामगढ़ताल के किनारे बना नया सवेरा मंगलवार शाम एक लाख एक हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में शहर के लोग इस क्षण के न केवल साक्षी बने, बल्कि दीप जलाने में सहभागिता भी निभाई।


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से इसी धनतेरस से शुरू इस पहल को हर किसी ने सराहा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम दीपोत्सव कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए चार दिनों से लगी थी। जैसे ही शाम छह बजे के करीब एक साथ एक लाख से अधिक दीप जले उनकी मेहनत भी जगमगा उठी। नया सवेरा के प्रवेश द्वार से लेकर नौकायन के करीब 50 मीटर आगे तक दीप सजाए गए थे। ताल की ओर बनी सीढ़ियों पर, जमीन पर, फुटपाथ के किनारों पर और तिरंगा के पास अलग-अलग आकार में सजाए गए दीप नया सवेरा की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।
Diwali 2021 Special Deepotsav celebrated by lighting one lakh diyas at Ramgarh Tal Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
दीपों की रोशनी का प्रतिबिंब ताल में दूर से चमक रहा था। नौकायन के पास सेल्फी प्वाइंट आइ लव गोरखपुर की आकृति की सुंदरता दीपों की रोशनी से इतनी बढ़ गई थी कि लोग सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपने गीत से सबका मन मोह लिया। उन्होंने सभी को धनतेरस और दिवाली की बधाई देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराने के लिए सराहना की। 

Diwali 2021 Special Deepotsav celebrated by lighting one lakh diyas at Ramgarh Tal Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
दीप जलाने में बेटियां और महिलाएं आगे
महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, एडीजी जोन अखिल कुमार, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। नया सवेरा पर घूमने आई महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने भी स्वेच्छा से दीप जलाए। दीपोत्सव कार्यक्रम में सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं और बेटियों में देखने को मिला। उन्होंने बड़ी संख्या में दीप जलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Deepotsav celebrated by lighting one lakh diyas at Ramgarh Tal Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
साउंड एंड लाइट शो का भी आयोजन
दीपोत्सव पर साउंड एंड लाइट शो का भी आयोजन किया गया। सांसद रविकिशन ने कहा कि दीपोत्सव के कार्यक्रम से काफी सकारात्मक संदेश जाएगा। महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। इस तरह के भव्य कार्यक्रम से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। एडीजी जोन ने भी कार्यक्रम की तारीफ की। जीडीए उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस दौरान जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता पीपी सिंह, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता आरएस दिवाकर, अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल, किशन सिंह, सहायक अभियंता जेपी श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, यशवंत सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Deepotsav celebrated by lighting one lakh diyas at Ramgarh Tal Gorakhpur
सांसद रवि किशन ने गाना गाकर सबका मन मोहा - फोटो : अमर उजाला।
राम मंदिर निर्माण पीएम मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व का प्रतीक: रवि किशन
सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि दीपोत्सव का पर्व हम सभी के लिए प्रसन्नता व खुशहाली का प्रतीक है। भगवान राम जब लंका पर विजय हासिल करके लौटे थे, तभी से दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है। इस दीपावली पर अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर से प्रसन्नता कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व का प्रतीक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed