फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली: आस्था की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर शहर, तस्वीरों में देखें एक झलक

Fri, 05 Nov 2021 10:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Nov 2021 10:25 AM IST
सार

 हर तरफ दिखा उत्साह और उमंग का माहौल, दिनभर चलता रहा बधाईयों का सिलसिला

विज्ञापन
diwali 2021 celebration in gorakhpur
diwali 2021 - फोटो : राजेश कुमार

गोरखपुर में अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक पर्व दिवाली बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। दीपों की सुंदर कतार और टिमटिमाती-जगमगाती रंग-बिरंगी रोशनी से घर-गली-सड़क रोशन रहे। देर रात तक उत्सव और उमंग का माहौल रहा। बधाई और शुभकामनाएं देने-लेने का सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा।



पर्व के प्रति लोगों का उत्साह चरम पर था। दिन भर की साफ-सफाई के बाद शाम ढलते ही शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और शुभ के देवता भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद शुरू हुआ दीपों को सजाने का सिलसिला जो देर शाम तक चलता रहा। पटाखों की गूंज दोपहर से ही सुनाई देने लगी थी, लेकिन पूजन के बाद इसमें तेजी आ गई। घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बिजली की रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया था। व्यावसायिक स्थलों में सुबह से देर रात तक पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलता रहा।

 

diwali 2021 celebration in gorakhpur
diwali 2021 - फोटो : अमर उजाला।

खूब बिकी मिठाईयां
बृहस्पतिवार को सर्वाधिक भीड़ लाई, गट्टा, चीनी की मिठाई और पटाखों की दुकानों पर देखने को मिली। मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स बेसन और मोतीचूर के लड्डू के प्रति लोगों का विशेष रुझान दिखा।

खूब बिके फूल-माला
पूजन कार्य में फूलों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में दिवाली के दिन फूलों का बाजार गर्म रहा। कमल के फूल 25 से लेकर 50 रुपये के बीच बिके। गेंदा के फूलों की माला 50 से 70 रुपये के बीच बिकी। घरों को सजाने के लिए बनावटी फूलों और सजावट की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। दिवाली पर फूलों और रंगोली से घर की सजावट मनमोहक रही। रंगोली सजाने में लोगों ने तरह-तरह के प्रयोग किए। कुछ ने रंग-बिरंगे फूलों से अपनी चौखट को सजाया तो कुछ ने रंगोली के माध्यम से मां लक्ष्मी और गणेश की आकृति बनाई।

 

diwali 2021 celebration in gorakhpur
diwali 2021 - फोटो : अमर उजाला।

घरों में बने लजीज पकवान
दिवाली के मद्देनजर घरों में सुबह से ही लजीज पकवान बनने शुरू हो गए थे। त्योहार होने के कारण सुबह सुबह मीठा खाकर लोगों ने दिन की शुरुआत की। वहीं, शाम को घरों में खीर पूड़ी, पुलाव, पनीर, छोले, मशरूम आदि की सब्जियां बनाई गई, जिसका लोगों ने जायका लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 celebration in gorakhpur
diwali 2021 - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया पर चला बधाईयों का सिलसिला
दिवाली पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया दिवाली के मैसेज से पटे रहे। जो लोग एक-दूसरे से नहीं मिल सके उन्होंने फोन पर ही लोगों को दिवाली की बधाई दी।

विज्ञापन
diwali 2021 celebration in gorakhpur
दिवाली पर दीप जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला

पंडालों में मां लक्ष्मी की हुई पूजा
महालक्ष्मी पूजा समितियों की ओर से मनाए जा रहे उत्सव के तहत विभिन्न जगहों पर पंडालों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। दिवाली के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे और पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। पूजन पंडाल सतरंगी रोशनी से नहाए थे। श्रद्धालु शक्तिपीठों पर भी गए और मां की आरती कर मत्था टेका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed