Diwali 2021: सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में मनाई दिवाली, बोले- रामराज्य का सपना हुआ साकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं वाली आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गोरखपुर-महराजगंज के वनटांगिया गांवों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उपहार दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में जन्मभूमि पर रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं वाली आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गोरखपुर-महराजगंज के वनटांगिया गांवों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उपहार दिए।
उपस्थित जनसमूह को दिवाली की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी मिलने के बाद भी किसी ने उपेक्षित वनटांगिया समुदाय की सुध नहीं ली थी। यहां के लोगों के पास आवास, बिजली,सड़क, पानी, खेती के लिए जमीन जैसी सुविधाएं नहीं थीं। यहां तक कि इन लोगों को अपनी पसंद का प्रधान चुनने का अधिकार भी नहीं था।
सीएम ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमनें वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव घोषित कर शासन की सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाया। आज यहां हर एक परिवार के पास अपना पक्का आवास, शौचालय, खेती के लिए जमीन का पट्टा है। विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब इन लोगों को वन विभाग या पुलिस के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने वनटांगिया परिवारों को मिले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ का भी विस्तार से उल्लेख किया । उन्होंने बताया कि अब तक 874 को आयुष्मान कार्ड, 132 को किसान सम्मान निधि, 14 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 833 को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। 43 समूहों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य हो रहे हैं। 916 को व्यक्तिगत शौचालय, 758 को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, 154 को वृद्धावस्था पेंशन, 71 को निराश्रित पेंशन, 33 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है। इसके साथ ही 3 से 6 वर्ष के 195 बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष तक के 232 बच्चों व 34 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी और स्कूल जैसी सभी वह सुविधाएं उपलब्ध हैं जो पहले सपना लगती थीं।
जंगल की सुरक्षा जरूर करना: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान वनटांगियों से अपील की कि वे जंगल की सुरक्षा जरूर करेंगे। जंगल को ना तो खुद नुकसान पहुंचाएंगे और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाने देंगे। उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा से है, पहचान बनेगी और जंगल बचे रहेंगे तो समृद्धि आएगी जिसका लाभ वनटांगिया लोगों को भी मिलेगा।
बच्चों को खूब पढ़ाइए, सरकार ने की हर तरह की व्यवस्था: योगी
सीएम योगी ने यह भी अपील की की वनटांगिया लोग अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सरकार ने हर तरह की व्यवस्था कर रखी है। बालिकाओं को तो स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार स्नातक और परास्नातक में पढ़ने वाले युवाओं को मुफ्त टैबलेट या स्मार्ट फोन देने जा रही है ताकि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में कोई दिक्कत न आने पाए।