फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इस बार दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Wed, 11 Nov 2020 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Dhanteras will be celebrated two days this time
धनतेरस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस बार धनतेरस का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 12 और 13 नवंबर दोनों ही दिन शुभ मुहूर्त होने के कारण धनतेरस की खरीदारी करने के लिए उपयुक्त हैं।




 

Diwali 2020 Dhanteras will be celebrated two days this time
धनतेरस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ज्योर्तिविद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, हिंदू धर्म में समृद्धि के प्रतीक पांच दिवसीय दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। इसके पहले दिन कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को देव वैद्य भगवान धनवंतरि का अवतरण हुआ था। उनके चार हाथ हैं। इनमें अमृत कलश, औषधि, शंख-चक्र आदि हैं।

Diwali 2020 Dhanteras will be celebrated two days this time
धनतेरस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इस दिन आरोग्यता की कामना से भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है। कहा जाता है इस दिन धन को तेरह गुणा करने के लिए लक्ष्मी, कुबेर और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए यम को दीपदान करना चाहिए। दिवाली के पहले इस दिन खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसमें सोने-चांदी के साथ बर्तन की खरीदारी का विशेष महत्व है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 Dhanteras will be celebrated two days this time
धनतेरस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त
12 नवंबर

  • शाम 6:31 से रात 8:42 बजे तक चर बेला।
  • रात 8:43 से 10:21 बजे तक लाभ बेला।
  • रात 10:22 से 12 बजे तक अमृत बेला।
  • रात 12:01 से 1:38 बजे तक शुभ बेला।

 

विज्ञापन
Diwali 2020 Dhanteras will be celebrated two days this time
धनतेरस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
13 नवंबर
  • सुबह 6:49 से 8:11 बजे तक लाभ बेला।
  • सुबह 08:12 से 10:35 बजे तक अमृत बेला।
  • दोपहर 12 से 1:23 बजे तक शुभ बेला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed