फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कैसे शुरू हुआ था इस पूर्व कैबिनेट मंत्री का राजनीतिक सफर, पांच बार रह चुके हैं विधायक

Thu, 15 Oct 2020 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Deoria bye election 2020 update story of Brahma Shankar Tripathi candidate of sp party
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी। - फोटो : Facebook @ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विधानसभा उपचुनाव में सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को ब्राह्मण कार्ड खेलने के लिए उम्मीदवार बनाया है। कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव से राजनीति की शुरूआत करने वाले ब्रह्माशंकर त्रिपाठी चार बार कसया एवं एक बार कुशीनगर से विधायक रह चुके हैं। सपा शासनकाल में प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहने का गौरव उन्हें प्राप्त है।

Deoria bye election 2020 update story of Brahma Shankar Tripathi candidate of sp party
पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी।(फाइल) - फोटो : Facebook @ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
कसया के पिपरा झाम गांव के मूल निवासी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने राजनीति की शुरूआत 1967 में की थी। जहां वह कुशीनगर के एक इंटर कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बनें थे। इसके बाद वह देवरिया बीआरडी पीजी कॉलेज में भी छात्रसंघ की राजनीति की। 1983 में पहली बार कसया से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए। वहीं से दोबारा ब्लाक प्रमुख बनने का अवसर भी उन्हें मिला। 
Deoria bye election 2020 update story of Brahma Shankar Tripathi candidate of sp party
पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी।(फाइल) - फोटो : Facebook @ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी 1985 में पहली बार निर्दल प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 1989 में जनता दल से चुनाव लड़कर वह जनता द्वारा विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 में दोबारा उन्हें विधायक बनने का अवसर मिला। वर्ष 2002 में सपा से चुनाव लड़कर उन्हें फिर विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deoria bye election 2020 update story of Brahma Shankar Tripathi candidate of sp party
पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी।(फाइल) - फोटो : Facebook @ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

2003 में उन्हें पहली बार कैबिनेट मंत्री बनने का अवसर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मिला। वर्ष 2007 में कसया से चुनाव लड़े और फिर विधायक बनें। वहीं परिसीमन के बाद 2012 में कुशीनगर विधानसभा बन गई। जहां से चुनाव लड़कर वह फिर विधायक बनें। 2017 के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना भाजपा से करना पड़ा था। वैसे तो मूल रूप से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी कुशीनगर के पिपरा झाम के निवासी हैं। लेकिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र के राघवनगर में उनका मकान है।

विज्ञापन
Deoria bye election 2020 update story of Brahma Shankar Tripathi candidate of sp party
पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी।(फाइल) - फोटो : Facebook @ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

गौरतलब है कि मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। लेकिन राजनीतिक कारणों एवं ऑडियो वायरल होने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए सपा मुखिया को दोबारा विचार करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed