फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सेना के जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, 600 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई थी मौत

Sat, 03 Jul 2021 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 05:46 PM IST
dead body of an army soldier arrived in village at sant kabir nagar
गांव में किया गया जवान का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक बुरी खबर सामने आई है। सिक्किम में आर्मी की सप्लाई कोर में हवलदार पद पर तैनात संतकबीर नगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के मनैतापुर निवासी रणजीत यादव (37) की तीन दिन पूर्व सप्लाई वाहन के खाई में गिरने से मौत हो गई थी। मृतक हवलदार का पार्थिव शरीर शनिवार की भोर में पैतृक गांव मनैतापुर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



पिता रामशब्द यादव ने बताया कि मंगलवार की रात दस बजे बेटे रणजीत के साथ अन्य पांच सहकर्मी सेना के मालवाहक वाहन से सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नाथला के पास मालवाहक वाहन लगभग 600 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में बेटे रणजीत समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को दोपहर में बेटे समेत चार लोगों का शव को ढूंढ लिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें ...

 

dead body of an army soldier arrived in village at sant kabir nagar
गांव में लोगों को करवाया गया अंतिम दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

बेटे के शव को सिलीगुड़ी लाया गया। इसके बाद शव को फ्लाइट से लखनऊ लाया गया। लखनऊ से वाहन से मृतक रणजीत का शव शनिवार भोर में मनैतापुर गांव पहुंचा। बेटे के शव को देखते ही पिता दहाड़ मारकर रोने लगे।

 

dead body of an army soldier arrived in village at sant kabir nagar
गांव के बाग में किया जवान का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

गांव के बाग में हुआ अंतिम संस्कार
गोरखपुर से आए सेना के वाहन को फूलों से सजाया गया था। इसी वाहन पर मृतक हवलदार रणजीत के शव को रखकर गांव का भ्रमण कराते हुए गांव के बाहर स्थित बाग में शव को सलामी देने के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

विज्ञापन
dead body of an army soldier arrived in village at sant kabir nagar
घर पर जुटी गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
सेना में हवलदार मृतक रणजीत अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़कर चले गए। उनके सम्मान में गोरखपुर से आए सेना के अधिकारियों ने आखिरी सलामी दी। साथ ही सेना के कई प्रमुख सेवानिवृत अधिकारियों ने भी सलामी दी।


 
dead body of an army soldier arrived in village at sant kabir nagar
जवान को श्रद्धांजली देते सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, बसपा नेता सुबोध चंद यादव, राजन यादव, ग्राम प्रधान श्रवण कुमार यादव ने पुष्ष अर्पित किए।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed