फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीडीयू में छात्रा की मौत का मामला: परीक्षा में एक घंटे देर से पहुंची थी प्रियंका, हत्या या खुदकुशी की गुत्थी में उलझी पुलिस

Thu, 05 Aug 2021 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
DDU student Priyanka death Case update Police will recreate scene in student death case
मृत छात्रा प्रियंका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हुई छात्रा प्रियंका की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस, स्टेट मेडिकोलीगल टीम से सीन री-क्रिएट कराएगी। इसके लिए एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने पत्राचार किया है। दूसरी तरफ पुलिस ने उन कारणों की भी खोजबीन शुरू कर दी है, जिनकी वजह से प्रियंका मौत के मुंह में गई।  


पुलिस का कहना है कि दीक्षा भवन के सीसीटीवी कैमरों और कॉल डिटेल खंगालने पर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जो मौत का कारण स्पष्ट कर सकते हैं। पता चला है कि छात्रा उस दिन परीक्षा में एक घंटे देर से सुबह 10.04 बजे शामिल हुई थी। घर से मिले मोबाइल कॉल डिटेल की जांच में किसी करीबी से लंबी बातचीत सामने आने के बाद उससे पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि परीक्षा में देर से पहुंचने, करीबी से बातचीत जैसे तथ्यों की एक-एक कड़ी को जोड़कर मौत की वजह तक पहुंचने में सफलता मिलेगी।
DDU student Priyanka death Case update Police will recreate scene in student death case
डीडीयू में छात्रा की मौत के मामले में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन प्रियंका 10.04 बजे शामिल हुई। अब सवाल है कि आखिर छात्रा एक घंटे देर से परीक्षा में क्यों गई थी? जबकि उसका भाई उसे समय से यूनिवर्सिटी गेट पर छोड़ा था। पुलिस इसे घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से शुरू से ही आत्महत्या मान रही है, जबकि प्रियंका के परिवार वाले हत्या की बात कह रहे हैं। इसकी तह तक पहुंचने के लिए डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सही माना है, यानी यह हैंगिग (फंदे से लटकने पर दम घुटने से मौत) का मामला है। इसे आत्महत्या कहा जा सकता है, लेकिन अभी फोरेंसिक टीम को आत्महत्या या हत्या पर अपनी राय देनी है।
DDU student Priyanka death Case update Police will recreate scene in student death case
डीडीयू में छात्रा की मौत के मामले में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक होगा। मामले की विवेचना कर रहे सीओ चौरीचौरा जगत नारायण कन्नौजिया ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है। फोरेंसिक और मेडिकोलीगल टीम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आखिरी फैसला लेगी कि प्रियंका की मौत खुदकुशी है या फिर हत्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
DDU student Priyanka death Case update Police will recreate scene in student death case
मृतक छात्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
यह है मामला
गत शनिवार को गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में प्रियंका कुमारी का शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे से लटकता मिला था। प्रियंका के पिता विनोद कुमार ने रविवार को गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष और उनके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके बाद ही मृतका के पिता ने जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
DDU student Priyanka death Case update Police will recreate scene in student death case
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु। - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि स्टेट मेडिकोलीगल टीम से सीन री-क्रिएट कराया जाएगा। जो निष्कर्ष आएगा, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैंगिंग की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed