फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, नम आंखों के साथ दी गई अंतिम विदाई

Tue, 01 Dec 2020 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
CRPF Shaheed Jawan Ramshabad Funeral People gathered to give last farewell to soldier
शहीद जवान की अंतिम विदाई के लिए पहुंचे लोग।(इनसेट में शहीद की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के डेहरीभार निवासी रामशबद पुत्र घनघन प्रसाद का पार्थिव शरीर सोमवार की देर रात गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों का बिलखना देख वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। वहीं मंगलवार की सुबह पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। शहीद रामशबद लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वहीं रविवार की सुबह ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में उनका निधन हो गया।
CRPF Shaheed Jawan Ramshabad Funeral People gathered to give last farewell to soldier
शहीद जवान की अंतिम विदाई के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार, डेहरीभार निवासी रामशबद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ में एएसआई पद पर तैनात थे। दस दिन पूर्व ही वे ड्यूटी के लिए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम गए थे। वहां रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। परिजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।
CRPF Shaheed Jawan Ramshabad Funeral People gathered to give last farewell to soldier
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों के अनुसार रामशबद बचपन से ही सादा स्वभाव और मीलनसार व्यक्ति थे। रामशब्द चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई भकोल सीआरपीएफ में एसआई पद से अवकाश प्राप्त हैं। इन्ही से प्रेरणा लेकर रामशबद ने सन् 1988 में सीआरपीएफ फोर्स ज्वाइन कीया और अनवरत अपनी सेवा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF Shaheed Jawan Ramshabad Funeral People gathered to give last farewell to soldier
शहीद जवान की अंतिम विदाई में शामिल जवान। - फोटो : अमर उजाला।
रामशबद को दो लड़की और एक लड़का श्रीनारायण है। बेटे की उम्र 28 वर्ष है। वह घर पर ही रहता है। एक पुत्री की शादी करनी अभी बाकी है। पिता की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं बेटा श्रीनारायण पिता की मौत की खबर सुनने के बाद से ही बदहवास हो गया है।
विज्ञापन
CRPF Shaheed Jawan Ramshabad Funeral People gathered to give last farewell to soldier
शहीद जवान की अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला।
अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को गोला मुक्ति पथ पर ले जाया गया। इस दौरान बेटे की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed