फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fierce tussle within Congress for District and City President posts; 15 aspirants in the fray.

Gorakhpur News: कांग्रेस में जिला व महानगर अध्यक्ष के लिए घमासान, 15 ने की दावेदारी

Mon, 07 Sep 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fierce tussle within Congress for District and City President posts; 15 aspirants in the fray.
गोरखपुर। कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हो गई है। दोनों पदों के लिए कुल करीब 15 आवेदन भरे गए हैं। इनमें जिलाध्यक्ष के लिए नौ और महानगर अध्यक्ष पद के लिए छह लोगों ने दावेदारी की है। पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने सभी आवेदकों के बारे में जानकारी भी मंगाई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पार्टी की ओर से नाम तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से नेताओं से आवेदन मांगे गए थे। पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के अलावा अरुण अग्रहरि, राकेश यादव, अभिषेक गांधी, मोनिका पांडेय, उमेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, रवि प्रताप निषाद, प्रेम लता चतुर्वेदी ने भी दावेदारी की है। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष के लिए अनवर हुसैन, सुमित पांडेय, अनुराग पांडेय, तौकीर आलम,जितेंद्र विश्वकर्मा का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि इस समय सभी की निगाहें सूची पर टिकी हैं। सोमवार या मंगलवार को सूची जारी हो सकती है। इसके बाद पार्टी के निर्देश के अनुसार क्षेत्र में संगठन का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विगत दिनों यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी व सांसद श्याम कुमार दौलत बरवे ने विभिन्न ब्लाकों का दौरा किया था। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिए थे। अब शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed