फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार: बारिश के बाद वैक्सीनेशन को उमड़ी भीड़, महिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Fri, 30 Jul 2021 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jul 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
crowd gathered for vaccination in district hospital after heavy rain in Gorakhpur
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण के बीच हुई बारिश ने महिला अस्पताल में अचानक और भीड़ बढ़ा दी। इसकी वजह से बूथ पर अफरा-तफरी मच गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग मारपीट करने पर उतारु हो गए। इसकी वजह से लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान होना पड़ा है। हालांकि बारिश के बाद भी 71 बूथों पर 17477 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इसमें 14524 को पहली डोज और 2953 को दूसरी डोज लगाई गई है।


जानकारी के मुताबिक कोविड टीकाकरण के बीच हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। इसके बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर जमे रहे। जिला अस्पताल के एमआरआई और संक्रामक बूथ पर बारिश से बचने के कोई इंतजाम नहीं थे। इसकी वजह से लोगों की भीड़ महिला अस्पताल की ओर उमड़ गई। स्थिति ऐसी हो गई है कि बूथ पर टीका लगवाने के लिए लोग एक दूसरे से बहस करने लगे। यही वजह है कि महिला अस्पताल के 45 वर्ष से ऊपर के बूथ पर 279 और 18 से 44 वर्ष के ऊपर के बूथ पर 375 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इसी तरह तुर्कमानपुर बूथ पर 496 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है।
crowd gathered for vaccination in district hospital after heavy rain in Gorakhpur
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
एम्स में बने बूथ पर 412, झरना टोला स्वास्थ्य केंद्र पर 325 लोगों को टीका लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि बारिश के बाद भी बूथों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे। सभी बूथों पर वैक्सीन लगाया गया है। वैक्सीन जैसे-जैसे आ रहा है वैसे-वैसे बूथ भी बढ़ाए जा रहे हैं।
crowd gathered for vaccination in district hospital after heavy rain in Gorakhpur
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल के एमआरआई बूथ पर लगा केवल विदेश जाने वालों को टीका
जिला अस्पताल के एमआरआई बूथ पर बृहस्पतिवार को केवल विदेश जाने वालों को ही टीका लगाया गया है। इसकी वजह से यहां पर आने वाली भीड़ भी महिला अस्पताल और संक्रामक अस्पताल में बने बूथ पर चली गई। ऐसे में दोनों बूथों पर और भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd gathered for vaccination in district hospital after heavy rain in Gorakhpur
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
तीन अगस्त को चलेगा विशेष दिवस
कोविड टीकाकरण के बीच तीन अगस्त को विशेष दिवस के तहत लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। डॉ एनके पांडेय ने बताया कि इस विशेष दिवस पर 50 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 150 से अधिक बूथ बनाए जाने की तैयारी चल रही है। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों को टीका लगाया जाएगा। अब तक जिले में एक दिन में 32 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बताया कि जिला कोविड टीका लगवाने के मामले में प्रदेश के टॉप-5 में शामिल हैं।
विज्ञापन
crowd gathered for vaccination in district hospital after heavy rain in Gorakhpur
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
24 घंटे में एक कोरोना मरीज मिला
कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। बुधवार को 24 घंटे में मात्र एक संक्रमित मरीज मिला है।जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। पिछले 15 दिनों से कोई मौत न होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59360 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58485 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 448 की मौत हो चुकी है। 21 एक्टिव केस रह गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed