{"_id":"6103a8448ebc3ec1525e7c12","slug":"crowd-gathered-for-vaccination-in-gorakhpur-latest-photos-of-corona-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ा जनसैलाब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ा जनसैलाब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर मारामारी मच गई। खजनी के गणेश इंटर कॉलेज कटघर में वैक्सीन लगवाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खजनी एसडीएम पवन कुमार व कोतवाल अजय कुमार मौर्य मौके पर पहुंच गए।
गणेश इंटर कॉलेज कटघर में आशा बहू राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव पहुंचकर हंगामा करने लगीं। उनकी मांग थी कि जिस तरह पहले वैक्सीन गांव- गांव लगता था वैसे ही होना चाहिए, नहीं तो हम आशा बहुएं धरना प्रदर्शन करेंगे। कटघर इंटर कॉलेज में सुबह 5:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक लगभग 3500 से 4000 के बीच में महिला पुरुष की भीड़ इकट्ठा हो गई। 1400 लोगों को टीका लगने के लिए वैक्सीन उपस्थित था। लेकिन हंगामे के बीच एसडीएम पवन कुमार पहुंचकर वैक्सीन लगाना बंद करा दिए। एसडीएम ने कहा भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण टीकाकरण बंद कराया जा रहा है। अब भीड़ इकट्ठा ना हो इसलिए गांव- गांव टीकाकरण कराया जाएगा।
2 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बने केंद्रों पर मारामारी मची रही। कहीं चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया गया तो कहीं भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। टीका केंद्रों से बड़ी बड़ी संख्या में में लोगों को निराश लौटना पड़ा।
3 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ जगह सप्ताह भर से वैक्सीन नहीं पहुंची है। चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सरदारनगर में वैक्सीन नहीं पहुंची, जबकि करीब दो हजार लोगों की भीड़ सुबह ही पहुंच चुकी थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरिओम पांडेय ने बताया कि जब लोगों को वैक्सीन उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई तो कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ बद्तमीजी करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को गाली देना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
हरनही प्रतिनिधि के अनुसार खजनी क्षेत्र के गणेश इंटर कॉलेज कटघर में बारिश होने से धक्का-मुक्की के चलते कुछ महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं को चोट आई।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक केंद्र बासूडिहां में 619 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई। स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।