फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की गई जान, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा गांव

Thu, 08 Oct 2020 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in battle of supremacy in deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार देर शाम ग्राम प्रधान एवं पूर्व ग्राम प्रधान में विवाद हो गया था। इस विवाद में हुए गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। यह मामला देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र बढ़या बुजुर्ग गांव की है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...





 

Two people killed in battle of supremacy in deoria
जिला अस्पताल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार शाम हुए विवाद में घायल जितेंद्र चौहान की देर रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में मौत हो गई। इस मामले में गोपाल चौहान की बुधवार को घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एक ही गांव के अलग-अलग गुटों के दो लोगों की मौत के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, बलवा एवं हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें ग्राम प्रधान एवं पूर्व प्रधान सहित 15 लोग शामिल हैं।

Two people killed in battle of supremacy in deoria
मृतक गोपाल चौहान के घर पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के रहने वाले गोपाल चौहान (47) का जितेंद्र चौहान (25 वर्ष) के पिता मुन्ना चौहान आदि से विवाद चल रहा था। 20 दिन पहले दोनों पक्षों में दो बार मारपीट हुई थी। मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार शाम गोपाल चौहान (55 वर्ष) अपने छोटे भाई विशेन चौहान के साथ बाइक से सुदामा चौराहे पर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two people killed in battle of supremacy in deoria
मौके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कोतवाली क्षेत्र के बांकी चौराहे के पास नकटा नाला पुल तीन-चार बाइक से आए 8-10 लोगों ने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने तमंचे से फायरिंग भी की। मारपीट व फायरिंग की इस घटना में गोपाल चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसका भाई विशेन घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र पुत्र मुन्ना चौहान की पीठ में भी गोली लग गई थी। मौके से जान बचाकर भागे विशेन को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उसके चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं। विशेन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गोली लगने से घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया  था।


 

विज्ञापन
Two people killed in battle of supremacy in deoria
मृतक जितेंद्र चौहान के घर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस को दिए बयान में जितेंद्र ने मृतक गोपाल के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। बुधवार देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। एक ही गांव में दो लोगों की मौत के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में जिला अस्पताल में भर्ती विशेन चौहान पुत्र जंगली चौहान ने हरिशंकर, जितेंद्र, शिवशंकर, राधेश्याम पुत्र गण मुन्ना चौहान, श्याम बदन पुत्र राममूरत, पूर्व ग्राम प्रधान  बुद्धिराम चौहान उनके पुत्र अरुण और राममूरत पुत्र दुबर एवं अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट , हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। उधर, मुन्ना चौहान ने विशेन चौहान, गोपाल, शिव वचन, महेंद्र पुत्र गण जंगली चौहान, जवाहर, सरदार पुत्रगण छेदी, ग्राम प्रधान विनोद चौहान पुत्र लक्ष्मण आदि के खिलाफ उन्हीं धाराओं में केस दर्ज कराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed