फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात घर में घुसे बदमाशों से भिड़े फूड इंस्पेक्टर, चाकू लगने से हुए घायल, पत्नी ने खुद को किया बाथरूम में बंद

Wed, 07 Oct 2020 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
loot in home of food inspector in lucknow
वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोमतीनगर के विकल्प खंड-तीन निवासी खाद्य एवं रसद विभाग के सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह के मकान में सोमवार आधी रात छह-सात बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ली। इस दौरान आहट से जागे उदय प्रताप बदमाशों से भिड़ गए।
loot in home of food inspector in lucknow
जांच करती फिंगर-प्रिंट टीम - फोटो : अमर उजाला
हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने उनके बाएं हाथ में चाकू मार दिया। घायल उदय पीछे हटे तो बदमाश आराम से भाग निकले। जाते वक्त वे घर पर खड़ी बाइक भी ले गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी के दौरान हमला करने की धारा में एफआईआर कराई गई है।

 
loot in home of food inspector in lucknow
जांच करती फिंगर-प्रिंट टीम - फोटो : अमर उजाला
विकल्पखंड तीन के जिस मकान में बदमाश घुसेे, उसके आसपास कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के आवास हैं। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ वारदात करके चले गए। वारदात को लेकर परिवार में खौफ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
loot in home of food inspector in lucknow
फूड-इंस्पेक्टर अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
उदय प्रताप की पत्नी मनीषा तो इतनी दहशत में थीं कि खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। सुबह पुलिस अधिकारियों के आने तक उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। मनीषा ने बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे को डांटा और गालियां भी दीं।
विज्ञापन
loot in home of food inspector in lucknow
घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, आयुष से पूछताछ में यह बात सामने नहीं आई। मनीषा का कहना था कि बदमाश हिंदी बोल रहे थे। चिनहट कोतवाली के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बदमाश करीब सवा लाख रुपये, सोने-चांदी के कुछ जेवर, मोबाइल फोन और बाइक ले गए हैं। वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed