{"_id":"5f59cb4f8ebc3e36bb7758d8","slug":"teacher-murder-case-news-update-son-funeral-to-father-in-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि तो नम हो गईं सबकी आंखें, लोगों ने कहा- भगवान किसी को ना दिखाए ऐसा दिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आठ साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि तो नम हो गईं सबकी आंखें, लोगों ने कहा- भगवान किसी को ना दिखाए ऐसा दिन
अमर उजाला ब्यूरो, तरयासुजान(कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे।(मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की सुबह रामपुर बंगरा गांव के शिक्षक सुधीर सिंह की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में भीड़ ने आरोपी गोरखपुर के नंदानगर निवासी आर्यमन नामक युवक को पीटकर मार डाला था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात शिक्षक सुधीर सिंह का उनके गांव रामपुर बंगरा के समीप अंतिम संस्कार कर दिया गया।
2 of 5
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मृत शिक्षक के बडे़ पुत्र आठ वर्षीय हर्ष ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर किसी के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकली कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाएं। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान वहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
3 of 5
रोते- बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गांव का माहौल अभी भी गमगीन है। घटना के चौथे दिन भी लोग मंजर को भूल नहीं सके हैं। शिक्षक के घर से रह-रहकर निकल रही सिसकियों से आस-पड़ोस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
धर्मेंद्र सिंह तरयासुजान के नए थानेदार बने
सोमवार को हुई वारदात के दौरान लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए तरयासुजान एसओ हरेंद्र मिश्र की जगह धर्मेंद्र सिंह को नई तैनाती मिली है। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थानेदार ने सबसे पहले अधीनस्थों से रामपुर बंगरा गांव में हुई वारदात के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन
5 of 5
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
एसओ हरेंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना का जल्दी खुलासा करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं मामले की विवेचना कर रहे तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने भी मामले के शीघ्र पर्दाफाश की बात कही है। सीओ ने बताया कि घटना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।