फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Highway hotel raided over suspicious activities; five detained.

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध गतिविधियों पर हाईवे के होटल में छापा, पांच हिरासत में

Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Highway hotel raided over suspicious activities; five detained.
होटल की जांच करने पहुंची टीम।
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के किनारे स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सोमवार को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने होटल मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही होटल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित होटल और रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से महिलाओं और युवतियों के अधिक संख्या में आने-जाने और बाहरी युवकों की आवाजाही की सूचना मिल रही थी। इसे लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी थी। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, टीम के पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर होने लगे। इस दौरान पुलिस ने होटल मालिक चंद्रकेतु सिंह, होटल कर्मचारी अखंड प्रताप सिंह, अंकुर प्रजापति, आलोक भट्ट और हरजीत मौर्य को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान पहने हुए कपड़ों के अलावा कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई की जानकारी संबंधित लोगों के परिजन को भी दी गई।

पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाईवे किनारे स्थित होटलों और अन्य स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed