{"_id":"5f098d7e8ebc3e63e55643ff","slug":"special-story-of-dsp-shyam-rathi-arya-killed-seven-miscreants-in-encounter-bansi-siddharthnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में वारदात के पांच घंटे बाद ही दारोगा ने सात बदमाशों को किया था ढेर, योगी आदित्यनाथ ने किया था सम्मानित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी के इस जिले में वारदात के पांच घंटे बाद ही दारोगा ने सात बदमाशों को किया था ढेर, योगी आदित्यनाथ ने किया था सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर जिले के राप्तीनगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी श्याम रथी आर्या ने सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में कोतवाल रहते कच्छा बनियान गिरोह के सात बदमाशों को वारदात के पांच घंटे बाद ही मुठभेड़ में मार गिराया था। तब भी पुलिस की टीम पर कई तरह के सवाल उठे थे। मामले की जांच भी हुई थी, लेकिन क्लीन चिट मिल गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते आर्या को मंदिर में बुलाकर सम्मानित किया था।
श्याम रथी बताते हैं कि 29-30 जुलाई 2003 में रात के दो बजे गश्त से आने के बाद थाने के मकान में वह सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी वायरलेस सेट पर सूचना आई कि कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने आजादनगर गांव में छह लोगों को मार डाला है और सात लोग घायल हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला।
सूचना मिलते ही उन्होंने वर्दी पहनी और हमराही, चालक, दारोगा रमाकर यादव, सिपाही घनश्याम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गांव का दृश्य वीभत्स था। बैंक अफसर के परिवार समेत 13 लोग खून से लथपथ पड़े थे। गांववाले थाने को घेरने और फूंकने की बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के सामने दोहरी चुनौती थी। पहली गांववालों को समझाना। दूसरी अपराधियों को पकड़ना। उसी रात बदमाशों का पीछा किया गया। घेराबंदी कर बस्ती की ओर ट्रक से भाग रहे बदमाशों को रोका गया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में चंगा उर्फ चंकी पांडेय, हारून, रिजवान, विक्रम, सादिक, रमजान और यासीन को मार गिराया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : Social Media
आर्या ने बताया कि वारदात के पांच घंटे बाद ही बदमाशों को मारने से काफी सराहना हुई थी। बाद में सीबीसीआईडी और कोर्ट को जांच सौंप दी गई। कई महीनों तक कोर्ट का चक्कर काटना पड़ा। अंत में सभी पुलिस कर्मियों को क्लीन चिट मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।