24 घंटे के भीतर दिनदहाड़े फायरिंग की सोमवार को दूसरी घटना हुई है। रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शिक्षिका और उसकी बेटी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी थी और बेटी गोली से घायल हुई थी। अभी पुलिस इस मामले को सुलझा पाती कि इसके पहले ही सोमवार को ही बदमाशों ने चार किलोमीटर तक दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हवाई फायरिंग कर एक युवक को गोली मार दी।
गोरखपुर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार दिनदहाड़े हुई वारदात, पुलिस पर उठ रहे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस घटना के बाद सामने आया है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर आवास विकास कॉलोनी गेट के पास पुलिस पिकेट रहती है, जहां सोमवार को पुलिस की तैनाती ही नहीं थी।
रविवार को शाहपुर इलाके में मां-बेटी को गोली मारा गया था। तब पता चला था कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की मौजूदगी थी, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी और बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। कुछ इसी तरह की घटना सोमवार को भी सामने आई।
सात राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने पहली बार जिस जगह पर दहशत फैलाई, वहां पर पुलिस पिकेट होती थी, मगर पुलिस नहीं तैनात थी। शायद पुलिस होती तो मोहद्दीपुर तक वह दौड़ा नहीं पाते और फिर युवक को गोली मारने से बचाया जा सकता था। एक बार फिर पुलिस की सुस्ती सामने आई है।