फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की क्रब साफ कर घर लौट रही थी प्रधानाध्यापिका, गली में घेरकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Mon, 21 Sep 2020 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Sep 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
woman teacher shot dead and daughter injured in Gorakhpur
डेविना उर्फ निवेदिता मेजर अपनी बेटी और बेटे के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बदमाशों को किसी का खौंफ नहीं है। रविवार की सुबह 11.40 बजे शाहपुर इलाके के बशारतपुर सेंट जॉन्स चर्च गली में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटी को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय कुशीनगर के अहिरौली में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात मां डेविना उर्फ निवेदिता मेजर (42) की मौत हो गई, जबकि बेटी डेलसिया (16) गंभीर रूप से घायल है। बेटी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

woman teacher shot dead and daughter injured in Gorakhpur
इसी गली में डेविना उर्फ निवेदिता मेजर की हुई हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

घटना की सूचना पाते ही डीआईजी राजेश डी मोदक, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।


 

woman teacher shot dead and daughter injured in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर पूर्वी निवासी डेविना का घर से 500 मीटर की दूरी पर ही मायका है। अपने पिता डेविड अंतरिया (सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक थे) की जयंती पर कब्रिस्तान की सफाई के लिए वह बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से गई थीं। वहां से मायके में कुछ देर रुकने के बाद 11.30 बजे के करीब घर लौट रही थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman teacher shot dead and daughter injured in Gorakhpur
घटना स्थल पर मौजूद डीआईजी राजेश डी मोदक, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ। - फोटो : अमर उजाला।

इसी दौरान मिलन मैरेज हाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। दो गोली लगने से डेविना और एक गोली लगने से बेटी डेलसिया घायल होकर जमीन पर गिर गईं। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए। लोगों को देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
woman teacher shot dead and daughter injured in Gorakhpur
घटना स्थल की जांच की करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल ले जाया रहा था कि रास्ते में डेविना की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में मौत की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर होने की वजह से पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है, जिस वजह से घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद घटना की वजह बताई जा रही है। एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed