फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार के धंधे से शर्मसार हुआ मोहल्ला, घर का दरवाजा खोलते ही दंग रह गई पुलिस

Wed, 02 Sep 2020 03:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Sep 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Police busted body trade in Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के एक मोहल्ले में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। इस मामले में दो पुरुष और चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की।


 

Police busted body trade in Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के मुताबिक, देह व्यापार करीब दो माह से चल रहा था। बिहार से युवतियां बुलाई जाती थीं। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों से भी महिलाएं लाई जाती थीं। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि पुलिस अभी और कुछ स्थानों पर छापा मार सकती है।

 
Police busted body trade in Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

पूछताछ में पता चला है कि पकड़ी गई एक महिला पुलिसकर्मियों का खाना बनाती थी। उसे यह भ्रम था कि पुलिस के करीब रहने से उस पर कार्रवाई नहीं होगी। यही नहीं, वह मोहल्ले के लोगों पर धौंस जमाती थी। मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police busted body trade in Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

मोहल्ले के लोगों ने परेशान होकर सोमवार की रात 9.30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मनीषा सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी थी। पुलिस ने जब कमरे का ताला खोलने के लिए कहा तो बताया गया कि चाबी नहीं है। पुलिस ने जब ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर वह भी दंग रह गई। कमरे में दो पुरुष, चार महिलाएं एवं दो बच्चे मिले। इसके अलावा भारी संख्या में अश्लील साहित्य एवं सामग्री बरामद हुई। कमरे से कई लड़कियों की तस्वीरें, मोबाइल फोन, कास्मेटिक के सामान भी मिले हैं।

विज्ञापन
Police busted body trade in Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

कोतवाल सदर एके सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दो पुरुष और महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में अभी और लोगों के संलिप्त होने की आशंका है। शहर के कई अन्य स्थानों पर भी छापा मारा जाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed