{"_id":"5f4e479b8ebc3e530a4d20f4","slug":"three-people-brutally-murdered-in-hardoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: आश्रम में बाबा, उसके बेटे और शिष्या की ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही कमरे में इस हालत में मिले तीनों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: आश्रम में बाबा, उसके बेटे और शिष्या की ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही कमरे में इस हालत में मिले तीनों के शव
Tue, 01 Sep 2020 06:46 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुआमऊ स्थित आश्रम में सोमवार रात बाबा, उनके पुत्र और कथित शिष्या की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव मंगलवार सुबह आश्रम के एक ही कमरे में पड़े मिले।
हरदोई में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एडीजी एसएन सावंत ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं।
हरदोई में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
घटना के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई गई है। कुआमऊ निवासी बाबा हीरादास (70) मूल रूप से हरियावां के गोड़ाराव के रहने वाले थे। कुआमऊ के मजरा गंगोई में उनका ननिहाल था। ननिहाल की संपत्ति मिलने के कारण वह लगभग 25 वर्ष से कुआमऊ में आबादी से लगभग पांच सौ मीटर दूर आश्रम बनाकर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
उनका पुत्र नेतराम (40) और कथित शिष्या मीरादास (65) भी साथ में रहती थीं। सोमवार रात तीनों आश्रम में थे। मंगलवार सुबह आश्रम गए बाबा के एक करीबी शिष्य ने तीनों के शव देखे तो घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन
हरदोई में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और आश्रम को सील करा दिया। डीएम अविनाश कुमार ने भी पूछताछ की। दोपहर बाद एडीजी एसएन सांवत ने आश्रम पहुंच आसपास के ग्रामीणों और बाबा के शिष्य से घटना की जानकारी ली। एडीजी ने बताया कि पड़ोसी जनपद सीतापुर से भी घटना के तार जुड़े होने की आशंका है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच हो रही है। संपत्ति और कुछ अन्य विवाद की जानकारी मिली है।