उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखपुर के तारामंडल के पास से लापता हुई खजनी की किशोरी विदिशा (मध्य प्रदेश) में बरामद की गई है। इस घटना में जांच के दौरान पुलिस ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
यूपी: दोस्त से मिलने के लिए नाबालिग किशोरी ने रची ऐसी साजिश, सोशल मीडिया पर मां-बाप को मांगनी पड़ी मदद
पुलिस ने किशोरी के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह एक युवक से मिलने हैदराबाद जा रही है। यूपी के गोंडा निवासी युवक से वह 800 से ज्यादा बार बात हो कर चुकी थी। पुलिस ने जब नंबर ट्रेस किया तो उसका लोकेशन मध्य प्रदेश के विदिशा में मिला। गोरखपुर एसएसपी ने विदिशा के पुलिस कप्तान से बात कर किशोरी को बरामद करा लिया। किशोरी को गोरखपुर ले आने के लिए गोरखपुर की पुलिस टीम विदिशा के लिए रवाना हो गई है।
ये है पूरा मामला
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी बहन के साथ गोरखपुर शहर में पढ़ाई करने आती थी। बीते शनिवार की सुबह दस बजे दोनों बहनें अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से देवरिया बाईपास तिराहे तक आईं। बाइक से उतर कर छोटी बहन एनसीसी बटालियन जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। दोपहर बाद ढाई बजे उसने अपने घर फोनकर बताया कि उसे एक महिला मिली उसने प्रसाद बताकर कुछ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह फोन कर रही है। फोन करने के तुरंत बाद ही मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांगी थी मदद
उधर, बेटी के साथ अनहोनी की घटना को लेकर परेशान घरवालों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर लोगों से मदद मांगी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने स्वयं मॉनिटरिंग शुरू कर उसके नंबर की पड़ताल की, जिससे उसकी अंतिम बार घर के फोन पर बात हुई थी।
सर्विलांस और कॉल डिटेल के माध्यम से पुलिस ने यह समझ लिया कि किशोरी ने फोन कर जो बताया वह एक साजिश भरी कहानी है। वह घर से भागकर किसी से मिलने जा रही है। कॉल डिटेल से पता चला कि गोंडा के रहने वाले युवक से उसकी बातचीत होती थी। वह युवक वर्तमान में हैदराबाद में है। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि युवती मिल गई है। कैंट पुलिस उसे ले आने के लिए रवाना हो गई है।