फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकतरफा मोहब्बत में कातिल बना प्रेमी, मात्र 100 रुपये एडवांस देकर लड़की की करा दी हत्या

Wed, 12 Feb 2020 08:22 AM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: हरीशचंद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Man killed girl in one side love affair Valentine week at Basti
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

एकतरफा मोहब्बत में एक शख्स इस कदर पागल हुआ कि एक मासूम लड़की की सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर किलर और आरोपी को गिरफ्तार कर इस केश से पर्दाफाश कर दिया। आरोपी प्रेमी ने बताया कि उसने सुपारी के रुप में किलर को 100 रुपये दिए थे।

Trending Videos
Man killed girl in one side love affair Valentine week at Basti
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है, बीते सोमवार को रीनू अपने मां-बाप से मिलने खेत में जा रही थी। बीच रास्ते में अरुण नाम के शख्स ने उसका गला रेंत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मृतक का शव सरसों के खेत में छुपाने लगा, जिसे ग्रामीणों ने देखकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आरोपी शव को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए।

Man killed girl in one side love affair Valentine week at Basti
घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी। फाइल - फोटो : अमर उजाला।

सीओ जनार्दन दुबे के नेतृत्व में लालगंज एसओ अनिल कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रीनू हत्याकांड में नामजद और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को हथियाव चौराहा के पास से दबोचने के बाद पुलिस ने रीनू हत्याकांड का खुलासा किया। अभियुक्तों से पूछताछ के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि गांव के ही सिरफिरे प्रेमी अविनाश ने 25 हजार की सुपारी गांव के ही अरुण को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed girl in one side love affair Valentine week at Basti
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

अविनाश एकतरफा प्यार करता था। उसे शक हुआ कि लड़की उससे प्यार नहीं करती है। जिसे वह हमेशा के लिए हटाने के लिए अरुण को सुपारी दी। एडवांस में मात्र 100 रुपये भी दिए। पूछताछ में अभियुक्त अविनाश ने बताया कि मुझे शक होने लगा था कि लड़की मुझे छोड़कर अरुण से प्रेम करने लगी है, जब अरुण ने इंकार कर दिया तो कहा, ठीक है तुझे 25,000 दे रहा हूं उसकी हत्या कर दो। जिसके बाद रविवार को जब लड़की खेत में गन्ना छील रहे माता-पिता के पास जा रही थी तो संजय चौधरी के सरसों के खेत के पास अरुण ने धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Man killed girl in one side love affair Valentine week at Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

एएसपी ने बताया कि घटना के दिन ही लड़की के पिता ने गांव के अरुण को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे अरुण को गिरफ्तार करने पर अविनाश के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद अविनाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अरुण और अविनाश उर्फ गंगाराम चौधरी बगही गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के पास से खून लगा जैकेट, मफलर, चाकू, बाइक, मोबाइल और 270 रुपये नकद बरामद किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed