फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी करने पहुंचे युवक को बाउंसरों ने स्टील के पाइप से जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 11 Feb 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
employees and bouncers beaten a man with steel pipe in lucknow
लाउंज में बाउंसरों ने युवक को स्टील के पाइप से पीटा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में विभूतिखंड स्थित माई बार हेडक्वार्टर्स लाउंज में शनिवार रात को दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे युवक को कर्मचारियों व बाउंसरों ने स्टील की पाइप से जमकर पीटा। युवक का जुर्म सिर्फ इतना था कि वह एक कॉल आने पर बाहर आ गया था। इसके बाद उसे अंदर जाने पर बाउंसरों ने रोक दिया। विरोध करने पर बाउंसरों व अन्य कर्मचारियों ने युवक पर हमला कर दिया। सोमवार को इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सोमवार देर रात को तीन बाउंसरों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव कुमार द्विवेदी के मुताबिक चौक के चौबदारी मोहल्ला निवासी जफर खान की नक्खास मार्केट में कपड़ों की दुकान है। उनका बेटा दानिश भी दुकान में बैठता है। चचेरे भाई फुरकान के मुताबिक शनिवार को दानिश के कुछ दोस्त विभूतिखंड स्थित रोहतास समिट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर स्थित माई बार हेडक्वार्टर्स लाउंज में पार्टी करने गए थे। दोस्तों के बुलाने पर दानिश भी रात 10 बजे वहां चला गया। दानिश के मुताबिक उसने दो हजार रुपये देकर लाउंज में एंट्री की और दोस्तों के साथ शामिल हो गया। रात 12 बजे के करीब घर से कॉल आई। अंदर तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। इससे बात नहीं हो पा रही थी। बात करने के लिए लाउंज से बाहर आ गया।

employees and bouncers beaten a man with steel pipe in lucknow
युवक को जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

अंदर जाने से रोका, विरोध किया तो मारपीट पर उतारू
दानिश के मुताबिक घरवालों से बात करने के बाद वह वापस अंदर जाने लगे तो बाउंसरों ने रोक लिया। उन्होंने बाउंसरों को पूरी बात बताते हुए उन्हें एंट्री का कवर चार्ज दिखाया। इसके बाद भी उन लोगों ने उसे अंदर जाने से रोकते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। कहासुनी बढ़ी तो दानिश दोस्तों को कॉल करके मैनेजर से शिकायत करने की बात कही। इस बात से नाराज बाउंसरों ने बाहर निकाल कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।

employees and bouncers beaten a man with steel pipe in lucknow
युवक को जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज में दिखी गुडंई
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार द्विवेदी के मुताबिक दानिश की तहरीर पर मैनेजर, बाउंसर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बार व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं। जिसमें दानिश और उसकेसाथी ने मारपीट की शुरुआत की। लेकिन इसके बाद बाउंसरों की गुंडागर्दी साफ दिख रही है। फुटेज के आधार पर दानिश पर हमला करने वाले बाउंसरों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें से तीन को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
employees and bouncers beaten a man with steel pipe in lucknow
माई बार हेडक्वार्टर्स लाउंज में युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

आरोप: आईएएस अधिकारी के बेटे का है लाउंज
लाउंज के मैनेजर, बाउंसरों व अन्य कर्मचारियों ने दानिश को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों व स्टील के पाइल से बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस गुंडागर्दी की वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। कुछ बाउंसरों ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर धमकी देनी शुरू कर दी। वायरल हुए वीडियो में 8-10 लोग दानिश पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दानिश का आरोप है कि माई बार हेड क्वार्टर्स लाउंज एक आईएएस अधिकारी के बेटे का है।

विज्ञापन
employees and bouncers beaten a man with steel pipe in lucknow
युवक को स्टील के पाइप से पीटा - फोटो : अमर उजाला

कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात
विभूतिखंड व गोमतीनगर इलाके में ऐसे दो दर्जन से अधिक बार हैं। जिनमें रात 9 बजे से लेकर 2 बजे तक शराब परोसी जा रही है। ये बार ज्यादातर राजधानी में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों, राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों के करीबियों के हैं। जिसके कारण पुलिस भी कार्रवाई करने से पहले हिचकती है। शनिवार व रविवार को इन बार के आसपास से भी निकलना मुश्किल होता है। हालात यह होते हैं कि सड़कों पर खुलेआम शराब परोसी जाती है। पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती। कई बार रात को विशेष अभियान भी चलाया गया लेकिन रसूख केआगे एक-दो दिन बाद अभियान बंद हो जाता है। जिस तरह से बार के बाहर और अंदर विवाद हो रहे हैं। शराब के नशे में धुत लोग कभी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed