{"_id":"5f2a69d66676af4449194b59","slug":"husband-and-wife-killed-due-to-getting-married-in-temple-at-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां प्रेमी युगल ने मंदिर में की थी शादी, अब पति पत्नी की फावड़े से काट कर हुई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यहां प्रेमी युगल ने मंदिर में की थी शादी, अब पति पत्नी की फावड़े से काट कर हुई हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक के शंकरपुर टोला में रह रहे दंपती अनरजीत (38) और रीमा (32) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर आम होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता खुद फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 of 5
शव
- फोटो : Social Media
पुलिस को जांच के दौरान घर में जेवरात के खाली डिब्बे मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे जेवरात साथ ले गए हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना फावड़ा घर से बरामद कर लिया गया है। दोनों के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
3 of 5
घटनास्थल पर ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, रीमा की अनरजीत से तीसरी तो अनरजीत की रीमा से दूसरी शादी थी। करीब एक साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी की थी। दोनों शंकर टोला में टीनशेड का मकान बनाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार सुबह रीमा के चाचा बैजनाथ किसी काम से उनके घर पहुंचे। रीमा को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसकी सूचना उन्होंने रीमा के भाई अखिलेश को दी। अखिलेश ने घर के अंदर जाकर देखा तो रीमा का शव तख्ते पर औंधे मुंह पड़ा था। अनरजीत का शव तख्ते के बगल में नीचे था। दोनों के सिर पर वार किया गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक, अनरजीत के सिर पर चोट के चार निशान थे। मौके पर चार जूठी थालियां भी मिलीं हैं। पुलिस को डॉग स्क्वॉयड की जांच में घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर चिलुआताल के किनारे चार प्लास्टिक के गिलास तथा कुछ खाली पॉलिथीन मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।