उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेयहाता के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर अमृतसर के स्वर्ण कारोबारी से करीब एक किलो 400 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। घटना लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित दो पुलिस चौकी के बीच हुई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए और पुलिस ताकती रह गई। अफसरों ने फटकार लगाई तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है।
2 of 5
गोरखपुर लूटकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबर है कि पुराने बदमाशों की लोकेशन भी पुलिस के पास नहीं है, जो पहले इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अफसर इस घटना को चुनौती के तौर पर ले रहे हैं और एसएसपी ने साफ कर दिया है कि जल्द घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो पुलिस वालों पर गाज गिरनी तय है।
3 of 5
अमृतसर के पीड़ित स्वर्ण कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर वारदात हुई है उससे पांडेहाता यानी नॉर्मल तिराहा पर स्थित चौकी महज 100 कदम की दूरी पर है। घंटाघर में बनी चौकी भी कुछ इतनी ही दूरी पर है। यह बड़ी मार्केट है ऐसे में पुलिस वालों का हमेशा आना जाना रहता है। बावजूद इसके बदमाश मंगलवार की रात वारदात करके फरार हो गए, वह भी तब जब कुछ दुकानें खुली हुई थीं। घटना से व्यापारियों में डर और आक्रोश दोनों है।
4 of 5
गोरखपुर लूटकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
अफसरों के हस्तक्षेप के बाद शुरू हो सकी जांच
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भी घटना होने के बाद व्यापारी जब शिकायत लेकर चौकी गया तो पुलिस वालों ने उसे भगा दिया। बाद में अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारी को बुलाया गया और वारदात की जांच शुरू हो सकी। इस बात से एसएसपी काफी नाराज भी है।
5 of 5
गोरखपुर लूटकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
रेकी किए जाने की आशंका
स्कूटी सवार बदमाशों ने असलहा सटाया तो भी स्वर्ण कारोबारी ने हिम्मत दिखाई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश बैग खींच रहे हैं जिसे स्वर्ण कारोबारी छोड़ने को तैयार नहीं है। बाद में बदमाश हावी हुए और बैग छीनकर भाग निकले। आसपास के लोगों का कहना है कि लूट को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया। बदमाशों को यकीन था कि व्यापारी के पास सोना है। ऐसा लगाता है कि रेकी की गई थी।