{"_id":"619f47aa46fb29773b58e824","slug":"ankur-murder-case-update-angry-family-members-protested-by-blocking-road-for-arrest-of-accused-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकुर हत्याकांड: नाराज परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंकुर हत्याकांड: नाराज परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें माहौल
Thu, 25 Nov 2021 03:47 PM IST
vivek shukla
प्रगति चंद, गोरखपुर।
प्रगति चंद, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
अंकुर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी महेंद्र शुक्ला के 17 वर्षीय पुत्र अंकुर शुक्ला की हत्या को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। परिजनों व ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोगों का गुस्सा दिखने लगा है। गुरुवार को लोगों ने देवरिया बाईपास चौराहे पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी होने पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी सोनम कुमार लोगों को समझाने में लगे रहे। परिजनों की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौके पर आकर पीड़ित परिवार को न्याय दें और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
अंकुर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
शव लेने से किया इनकार
इससे पहले बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम समाप्त होने के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गुरुवार की सुबह तक परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते रहे। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट, एसपी नार्थ, सीओ कैंट, सीओ चौरीचौरा, थाना प्रभारी रामगढ़ताल ने लोगों को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की।

मामले को शांत करवाते हुए एसपी नार्थ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं गिरफ्तारी न होने तक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात करने की बात कही। काफी मान-मन्नोवल के बाद सुबह 11 बजे परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
ये है मामला
गगहा इलाके के नर्रे खुर्द गांव निवासी महेंद्र शुक्ला गोरखपुर में रामगढ़ताल के रामपुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह पूजा- पाठ कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे राहुल शुक्ला, अंजनेय शुक्ला और सबसे छोटा अंकुर शुक्ला था। अंकुर दोपहर में माता-पिता से बाल कटवाने जाने की बात कह कर घर से निकला। घर पर माता-पिता अकेले थे। शाम में बड़े भाई राहुल के मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका छोटा भाई गांव में धर्मेंद्र साहनी के घर के पास गंभीर हालत में पड़ा है। राहुल उस समय शहर में निकला था। उसने इसकी जानकारी पिता को दी।

पिता मौके पर पहुंचे तो अंकुर जमीन पर पड़ा था। उसके सिर, हाथ और छाती पर धारदार हथियार और ईंट से प्रहार किया गया था। वह पुलिस को सूचना देकर घायल अंकुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर मां माया शुक्ला और पिता व भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था।