{"_id":"619f2929900a5a3c0336bcaf","slug":"painful-story-of-ankur-murder-case-in-gorakhpur-latest-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकुर हत्याकांड: मां से बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था बेटा, दुश्मनों ने पीट-पीटकर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंकुर हत्याकांड: मां से बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था बेटा, दुश्मनों ने पीट-पीटकर ले ली जान
Thu, 25 Nov 2021 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
अंकुर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में किशोर की हत्या के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी को अंकुर के बड़े भाई राहुल ने बताया कि 14 जून 2021 की रात में उसके घर में कुछ लोग चोरी की नियत से घुस गए थे। नींद खुलने पर एक चोर को पकड़ लिया गया था, जिसकी पहचान गांव के ही अवधेश साहनी के रूप में हुई थी। इसकी सूचना थाने में दी गई थी। इस मामले में छह जुलाई को थाने में सुलह हो गई थी। लेकिन इस घटना को लेकर दूसरा पक्ष उनके परिवार से दुश्मनी रखता था।
Trending Videos
अंकुर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। इनका पूर्व में विवाद हो चुका है, जिसमें समझौता हुआ था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसओ रामगढ़ताल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
अंकुर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
ये है मामला
मामला रामपुर गांव का है। यहां बुधवार को 17 वर्षीय अंकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी नहीं पता चल पाया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम लग गई है।
मामला रामपुर गांव का है। यहां बुधवार को 17 वर्षीय अंकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी नहीं पता चल पाया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाएं मृतक, दाएं रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
गगहा इलाके के नर्रे खुर्द गांव निवासी महेंद्र शुक्ला गोरखपुर में रामगढ़ताल के रामपुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह पूजा- पाठ कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे राहुल शुक्ला, अंजनेय शुक्ला और सबसे छोटा अंकुर शुक्ला था। अंकुर दोपहर में माता-पिता से बाल कटवाने जाने की बात कह कर घर से निकला। घर पर माता-पिता अकेले थे। शाम में बड़े भाई राहुल के मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका छोटा भाई गांव में धर्मेंद्र साहनी के घर के पास गंभीर हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
मृत अंकुर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
राहुल उस समय शहर में निकला था। उसने इसकी जानकारी पिता को दी। पिता मौके पर पहुंचे तो अंकुर जमीन पर पड़ा था। उसके सिर, हाथ और छाती पर धारदार हथियार और ईंट से प्रहार किया गया था। वह पुलिस को सूचना देकर घायल अंकुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर मां माया शुक्ला और पिता व भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था।