फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: हर पांच किमी पर मिलेगी कोविड केयर की सुविधा, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की भी होगी व्यवस्था

Tue, 18 May 2021 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Covid care will be provided every five Kilometer to fight third wave of covid in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अगले महीने यानी जून के आखिरी तक जिले के हर पांच किलोमीटर पर कोविड केयर की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से प्रयास करना शुरू कर दिया है। ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया गया है और उसी के मुताबिक आगे सीढ़ी दर सीढ़ी तय रणनीति को मूर्त रूप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि साल के अंतिम तक तीसरी लहर भी आएगी। ऐसे में सरकार इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास करने में अभी से जुट गई है। हर ब्लॉक में 50 बेड का लक्ष्य तय करने के साथ ही ब्लॉकों में ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की भी व्यवस्था की जाएगी।   
Covid care will be provided every five Kilometer to fight third wave of covid in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
डब्ल्यूएचओ, नीति आयोग और मुंबई हाईकोर्ट द्वारा सराहे गए सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड मैनेजमेंट के फार्मूले (ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट) से गोरखपुर में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिरा है। इसे बरकरार रखते हुए अब तीसरी लहर ही आशंका के मद्देनजर योजनाओं पर काम किए जा रहे हैं। ताकि संक्रमण का फैलाव रोकने के साथ ही संक्रमितों की जान की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जा सके। 
Covid care will be provided every five Kilometer to fight third wave of covid in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार पहली लहर की तुलना में 30 से 50 गुना अधिक रही। इसे इस आंकडे से समझा जा सकता है कि पहली लहर में यानी पिछले साल जिले में एक दिन के संक्रमित मिले लोगों की सर्वाधिक संख्या 420 थी जबकि दूसरी लहर में 25 अप्रैल को सर्वाधिक 1440 लोग संक्रमित पाए गए। अब तीसरी लहर के संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने जून मध्य तक हर ब्लॉक में कम से कम 50 बेड के सभी सुभी सुविधाओं से युक्त डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का लक्ष्य तय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid care will be provided every five Kilometer to fight third wave of covid in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ डेढ़ महीने में दोगुने से अधिक हुई बेड क्षमता
कोविड की दूसरी लहर के शुरुआत समय यानी अप्रैल के पहले सप्ताह में गोरखपुर में बीआरडी के 500 बेड वाले डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के अलावा दस निजी अस्पतालों में 2100 से अधिक बेड की सुविधा उपलब्ध है और इन अस्पतालों में बेड भी खाली मिल जा रहे हैं।
विज्ञापन
Covid care will be provided every five Kilometer to fight third wave of covid in Gorakhpur
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला
डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि 15 जून तक हम इस स्थिति में होंगे कि शहर हो या देहात हर पांच किलोमीटर पर कोविड केयर की सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे। तीसरी लहर में बच्चों और महिलाओं को लेकर इंतजामों पर खासा जोर दिया जा रहा है। जून मध्य तक जिले में पांच हजार कोविड बेड की सुविधा सुनिश्चित होने की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed