फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown 3.0: इस कपल ने शादी के लिए घर वालों को मनाया आठ साल, अब इस वजह से प्यार पर लगा ग्रहण

Mon, 11 May 2020 04:19 PM IST
vivek shukla प्रगति चंद्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
प्रगति चंद्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Couple marriage cancelled due to lockdown in coronavirus at Gorakhpur
प्रेमी युगल राहुल और श्वेता। - फोटो : अमर उजाला।
आठ साल के इंतजार के बाद एक प्रेमी युगल का प्यार परवान चढ़ने ही वाला था कि कोरोना संकट का ग्रहण लग गया। पहले घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, बहुत मनाने पर वह तैयार भी हुए तो पूरे देश में लॉकडाउन हो गया।
Couple marriage cancelled due to lockdown in coronavirus at Gorakhpur
प्रेमी युगल राहुल और श्वेता। - फोटो : अमर उजाला।
यह कहानी गोरखपुर जिले की है। यहां लखनापार गांव के रहने वाले शीतल मिश्रा के बेटे राहुल और भाटपार गांव के स्व. रमेश की पुत्री श्वेता त्रिपाठी की शादी 18 मई को पक्की हुई थी। राहुल लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं और श्वेता एक स्कूल में अध्यापक हैं। दोनों परिवार के लोग पूरे जोरों से शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच कोरोना ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
Couple marriage cancelled due to lockdown in coronavirus at Gorakhpur
प्रेमी युगल राहुल और श्वेता। - फोटो : अमर उजाला।

राहुल ने बताया कि 2012 में किसी दोस्त ने श्वेता से मिलवाया और दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया। पहले फोन पर बातें शुरू हुईं और फिर मिलने का सिलसिला। इसके बारे में जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। यही हाल श्वेता के साथ भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple marriage cancelled due to lockdown in coronavirus at Gorakhpur
प्रेमी युगल राहुल और श्वेता। - फोटो : अमर उजाला।
परिवार में रोकटोक होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने-अपने घर वालों को मनाने में जुटे रहे। ऐसा करते हुए लगभग आठ साल गुजर गए। राहुल और श्वेता दोनों ही घर के छोटे हैं, ऐसे में घर वालों ने उनके सच्चे प्यार को समझते हुए शादी के लिए हां कर दी।
विज्ञापन
Couple marriage cancelled due to lockdown in coronavirus at Gorakhpur
प्रेमी युगल राहुल और श्वेता। - फोटो : अमर उजाला।
राहुल ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से बड़े भाई थाईलैंड में फंसे हुए हैं। ऐसे में घर की आखिरी शादी धूमधाम से करना चाहते हैं, जिसमें सभी लोग अपनी मौजूदगी में आशीर्वाद दें। अब शादी की अगली तिथि नंवबर में रखी गई है, उम्मीद है तब तक देश में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed