कोरोना वैक्सीन को लेकर गोरखपुर-बस्ती मंडल के वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर को कोरोना वैक्सीन आ गई है। आइए हम आपको कोरोना वैक्सीन की एक झलक दिखाते हैं...
गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंची कोरोना वैक्सीन, तस्वीरों में देखें पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर प्लेन से कोरोना वैक्सीन गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंची है। वैक्सीन को एडी हेल्थ ने रिसीव किया है। वहीं जिला प्रशासन को निर्देश मिले हैं कि कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बता दें कि गोरखपुर और बस्ती मंडल(गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर) के लिए 105640 वैक्सीन आए हैं।
कोरोना वैक्सीन रखने की तैयारी पहले ही पूरा हो चुकी थी। वैक्सीन रखने के लिए सीएमओ कार्यालय में तीन आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर) भी आ गए हैं। इनकी दो-दो हजार वायल रखने की क्षमता है।
गोरखपुर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि करीब 23 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगनी है। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाई जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में 50 साल के ऊपर या फिर गंभीर रूप से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि वैक्सीन स्टोरेज के लिए प्रदेश में 18 स्टेट स्टोर बनाए गए हैं। अभी इनमें से 9 स्टेट स्टोर पर वैक्सीन जा रही है। अभी लखनऊ, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी, मेरठ, कानपुर के स्टेट स्टोर पर वैक्सीन रखी जाएगी। बाद में नए बनाए गए प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़, देवीपाटन गोंडा, चित्रकूट बांदा, बस्ती, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ के स्टोर पर वैक्सीन जाएगी।