गोरखपुर जिले के करीब 12 लाख से अधिक बच्चों को अगले माह कोविड का तोहफा मिल सकता है। पहले चरण में बीमार बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारी भी लगभग शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सामान्य नागरिकों के 90 प्रतिशत टीकाकरण के बाद बच्चों को टीका लगने की शुरुआत हो सकती है। अगले माह विभाग इस लक्ष्य को पूरा कर लेगा।
राहत की खबर: अगले माह से लग सकती बच्चों को कोरोना की वैक्सीन, पूरा हो चुका है ट्रायल
पहले चरण में बीमार बच्चों को लगाई जाएगी वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें कोवैक्सीन का टीकाकरण शामिल हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी 0 से 6 साल के बच्चों के टीकाकरण को लेकर अभी कुछ भी नहीं हो सका है। जबकि इस उम्र के छह लाख के आसपास बच्चे हैं। वही, दूसरी ओर छह से 18 साल के बच्चों की संख्या करीब 12 लाख है।
पहले चरण में बीमार बच्चों को लगाई जाएगी वैक्सीन
पहले चरण में उन बच्चों को टीका लगाया जाएगा, जो बीमार होंगे। उन बच्चों की विभाग सूची भी तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए आशा, एएनएम की मदद ली जा रही है। इनमें दिव्यांग से लेकर अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चे भी शामिल किए गए हैं।
1600 के आसपास बच्चे हो चुके हैं संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर में जिले के करीब 1600 से अधिक बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इनमें आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि 90 प्रतिशत बच्चे संक्रमण से जंग जीत चुके हैं। इसके अलावा सीरो सर्वे में भी यह बात सामने आ चुकी है कि जिले के 81 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बनी है।