महाराष्ट्र और केरल से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी। दोनों राज्यों में कोरोना का नए स्ट्रेन मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों की एंटीजन किट से जांच की जाएगी। लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच भी होगी। पॉजिटिव आने पर विभाग की देखरेख में मरीज को आइसोलेट किया जाएगा।
महाराष्ट्र और केरल से आने वाले लोगों की होगी यह खास जांच, जानिए प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र और केरल में कोरोना मरीजों की संख्या फिर बढ़ रही है। दोनों राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन भी मिला है। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही थी। एक से दो दिनों में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर टीम भेजकर सभी यात्रियों की जांच शुरू की जाएगी।
पॉजिटिव आने पर नमूना जाएगा केजीएमयू या बीएचयू
मुंबई और केरल से आने वाले यात्री अगर पॉजिटिव आते हैं, तो इनका नमूना जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ या फिर बीएचयू, वाराणसी भेजा जाएगा। इन दोनों जगहों पर नए स्ट्रेन की जांच की सुविधा शुरू की गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि नए स्ट्रेन की जांच के लिए नमूने केजीएमयू और बीएचयू भेजने के निर्देश मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि मुंबई और केरल से आने वाले यात्रियों की एंटीजन किट से जांच कराई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर टीम तैनात की जाएगी। लोगों की आरटीपीसीआर से जांच होगी। पॉजिटिव आने पर आइसोलेट किया जाएगा।