ठीक होने के बाद भी कोरोना कई तरह का दर्द दे रहा है। लोग कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे लोगों की संख्या 40 से 50 प्रतिशत है। विशेषज्ञों ने इस पर चिंता तो जताई है, लेकिन आश्वस्त किया है कि ऐसी दिक्कतें कुछ दिनों तक रहेंगी। अगर बेहतर खानपान और व्यायाम करेंगे तो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
ठीक होने के बाद भी कई तरह के दर्द दे रहा है कोरोना, इन लक्षणों से निजात के लिए करें यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी तरह, दस नंबर बोरिंग के पास रहने वाले अमित कुमार कोरोना से मुक्ति पाने के बाद नई बीमारी से जूझ रहे हैं। जोड़ों में दर्द के कारण उनका चलना मुश्किल हो गया है। डॉक्टर की सलाह पर दवा और योग का सहारा लिए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह समस्या कुछ दिन और रहेगी।
इन लक्षणों से निजात के लिए करें यह काम
मेट्रो सिटी हॉस्पिटल के एमडी मेडिसिन डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि संक्रमण से मुक्ति के बाद अगर थकान और सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो धीरे-धीरे व्यायाम बढ़ाएं। हाई प्रोटीन खाना खाएं। सुबह धूप में बैठें। अगर चिड़चिड़ापन की समस्या है तो गाना सुनें, जो मन को अच्छा लगे उसे करें। अगर शरीर गर्म रहता है तो कम से कम तीन लीटर पानी और ओआरएस का घोल लें। हड्डियों और बदन में दर्द है तो कैल्शियम, विटामिन-डी का सेवन करें। पाचन में दिक्कत है तो फाइबर डाइट लें और रात में हल्का खाना खाएं।
- दो से तीन माह तक थकान और कमजोरी की समस्या रह सकती है।
- 15 से 20 मिनट तक सुबह शाम टहलें। धूल और धुएं से बचें।
- दिन में तीन लीटर गुनगुना पानी पीएं। कफ और गले में खराश से काफी हद तक राहत मिलेगी।
- 90 से कम ऑक्सीजन लेवल हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।