{"_id":"608c3274f674f1390447ca91","slug":"corona-infected-woman-dead-body-funeral-after-tweeting-18-hours-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: रात भर मां के शव को उठाने के लिए गुहार लगाती रही बेटी, 18 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: रात भर मां के शव को उठाने के लिए गुहार लगाती रही बेटी, 18 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 May 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के अलीनगर इलाके में कोरोना से संक्रमित मां के शव को उठाने के लिए उसके मकान मालिक के अलावा उसकी बेटी रात भर गुहार लगाती रही, अगले दिन दोपहर में नगर आयुक्त ने हिंदू रीति रिवाज से महिला के शव का राजघाट पर दाह संस्कार करवाया।
2 of 6
covid19
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित 55 वर्षीय सुनीता पांडेय ने गुरुवार शाम 6 बजे अपने किराए के आवास अलीनगर में दम तोड़ दिया। घर में सिर्फ बुजुर्ग मकान मालिक कृष्ण मुरारी गुप्ता और सुनीता की बेटी थी। ऐसे में उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाने वाला कोई नहीं था।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
महिला की बेटी कई लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने लाश को उठाने में मदद नहीं की। इसी दौरान वाराणसी के अभिषेक राज ने किसी से जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह 11:09 बजे ट्वीट किया। इसका संज्ञान लेते हुए एक चैनल की एंकर ने कोट्स ट्वीट कर मदद मांगी। उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
निर्देश के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे घर से शव को उठवाकर राजघाट पहुंचवाया, जहां हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार हुआ। मकान मालिक कृष्ण मुरारी की बेटी गरिमा ने बताया कि सुनीता पांडेय उनके पिता के घर में अकेले किराए पर रहती थी। उनके लिए कुक का भी काम करती थी। सुनीता के साथ उनकी बेटी रहती है। उन दोनों के अलावा और कोई नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
दो दिन पहले पता चला कि सुनीता कोरोना संक्रमित है। किसी अस्पताल में बेड नहीं मिला तो घर में ही दवा शुरू की गई। इस दौरान गुरुवार की शाम उनकी मौत हो गई। इंफोर्समेंट टीम के कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार का निर्देश दिया था। महिला के मकान मालिक के द्वारा शव राजघाट लाया गया। जहां पूरी हिंदू रीति रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार करल दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।