{"_id":"60850b29e8ac10110d1bed96","slug":"corona-infected-mother-death-son-not-know-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: बेटे को नहीं हो सकी मां की मृत्यु की जानकारी, बोला- दोपहर तक ठीक थीं माताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: बेटे को नहीं हो सकी मां की मृत्यु की जानकारी, बोला- दोपहर तक ठीक थीं माताजी
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार दोपहर बाद मृत्यु हो गई। परिजनों के मौजूद नहीं होने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने पार्थिव शरीर को पैक कर मॉर्चरी में रखवा कर गुलहरिया पुलिस चौकी को सूचना दी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन के अनुसार संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को बेटे ने 22 अप्रैल को भर्ती कराया था, महिला कोरोना पॉजिटिव थी। शनिवार को दोपहर बाद सवा एक बजे उनकी मृत्यु हो गई।
3 of 5
covid19
- फोटो : अमर उजाला।
मृतका के बेटे का कहना है कि वह दोपहर बारह बजे मेडिकल कॉलेज में थे, उस समय तक माताजी ठीक थीं। मृत्यु हुई तो मेडिकल कॉलेज को उन्हें भी जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
राजघाट पर 41 शवों का दाह संस्कार
राजघाट शवदाह गृह पर शनिवार की सुबह से देरशाम तक 41 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसकी एंट्री नगर निगम के रजिस्टर में हुई है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी नहीं बताया जा सका कि सभी शव कोरोना संक्रमित थे। इसमें सामान्य बीमारी से मरने वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यानी प्रति घंटे एक मौत से ज्यादा की संख्या रही। मरने वालों में से 16 गोरखपुर जिले के निवासी थे, बाकि अन्य जिलों के थे। संक्रमितों की संख्या का भी नया रिकॉर्ड बना। शनिवार को 1256 नए मरीज मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।