फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: बेटे को नहीं हो सकी मां की मृत्यु की जानकारी, बोला- दोपहर तक ठीक थीं माताजी

Sun, 25 Apr 2021 11:54 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
corona infected mother death Son not know in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार दोपहर बाद मृत्यु हो गई। परिजनों के मौजूद नहीं होने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने पार्थिव शरीर को पैक कर मॉर्चरी में रखवा कर गुलहरिया पुलिस चौकी को सूचना दी। 
corona infected mother death Son not know in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन के अनुसार संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को बेटे ने 22 अप्रैल को भर्ती कराया था, महिला कोरोना पॉजिटिव थी। शनिवार को दोपहर बाद सवा एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। 
corona infected mother death Son not know in gorakhpur
covid19 - फोटो : अमर उजाला।
मृतका के बेटे का कहना है कि वह दोपहर बारह बजे मेडिकल कॉलेज में थे, उस समय तक माताजी ठीक थीं। मृत्यु हुई तो मेडिकल कॉलेज को उन्हें भी जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
corona infected mother death Son not know in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
राजघाट पर 41 शवों का दाह संस्कार 
राजघाट शवदाह गृह पर शनिवार की सुबह से देरशाम तक 41 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसकी एंट्री नगर निगम के रजिस्टर में हुई है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी नहीं बताया जा सका कि सभी शव कोरोना संक्रमित थे। इसमें सामान्य बीमारी से मरने वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन
corona infected mother death Son not know in gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यानी प्रति घंटे एक मौत से ज्यादा की संख्या रही। मरने वालों में से 16 गोरखपुर जिले के निवासी थे, बाकि अन्य जिलों के थे। संक्रमितों की संख्या का भी नया रिकॉर्ड बना। शनिवार को 1256 नए मरीज मिले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed